अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पूर्व मंत्री वर्मा के विवादित बयान पर विजयवर्गीय बोले-उनमे संस्कारों की कमी

Share

भोपाल, । प्रदेश में पूर्व की कमलनाथ सरकार में मंत्री रहें सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों की शादी की उम्र पर विवादित बयान से प्रदेशभर मे सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है। वर्मा ने बयान देते हुुुए कहा था कि डॉक्टर के अनुसार लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। जब पहले से तय है 18 साल तो 18 साल ही क्यों नहीं। उनके इस बयान पर भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि सज्जन वर्मा में संस्कारों की कमी हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मंत्री के विवादित बयान को लेकर कहा कि सज्जन वर्मा में संस्कारों की कमी है। माता-पिता ने उन्हें संस्कार नहीं दिए हैं, इसलिए वह कृपा के पात्र हैं। उनको माता-पिता ही ऐसे मिले हैं, तो कोई क्या कर सकता है। अच्छे मां-बाप के बच्चे अच्छे होते हैं।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि देश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 की बजाए 21 साल होनी चाहिए। इस मुद्दे पर समाज में सार्थक बहस करनी चाहिए। जब लड़के के लिए शादी की उम्र 21 है, तो फिर लड़की के परिपक्वता की उम्र भी 21 साल होनी चाहिए। सीएम के इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि डॉक्टर के अनुसार लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें