अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वर्चुअल गैलेक्सी : आईपीओ में लगी पैसों की बारिश, 231.45 गुना जबरदस्त सब्सक्रिप्शन*

Share

वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक का SME IPO 14 मई को बंद हुआ और इसे 231.45 गुना जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला। इश्यू से मिली राशि से कंपनी डेवलपमेंट फैसिलिटी, डेटा सेंटर अपग्रेड और टीम विस्तार करेगी। GMP 87 रुपये तक पहुंचा है, जिससे निवेशकों को जोरदार लिस्टिंग गेन की उम्मीद है। लिस्टिंग 19 मई को संभावित है।

आईटी सर्विस और सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक (Virtual Galaxy Infotech) का एसएमई आईपीओ 14 मई को बंद हुआ। इस इश्यू के जरिये कंपनी ने 93.29 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग की थी और यह 65.70 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इस आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग मुख्य रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) में एक अतिरिक्त डेवलपमेंट फैसिलिटी की स्थापना, कुछ कर्जों के भुगतान और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने (जैसे GPU, सर्वर, स्टोरेज सिस्टम) में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी मौजूदा प्रोडक्ट्स को बेहतर करने के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति, बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग गतिविधियों को बढ़ाने में भी यह राशि खर्च करेगी। बची हुई राशि को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में उपयोग किया जाएगा।

वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

निवेशकों की ओर से इस इश्यू को बंपर रिस्पॉन्स मिला। यह इश्यू कुल मिला कर 231.45 गुना बुक हुआ। रिटेल कैटेगरी में 134.03 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 590.27 गुना और क्यूआईबी कैटेगरी में 129.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक आईपीओ GMP

Virtual Galaxy Infotech IPO GMP ने पिछले कुछ दिनों से ग्रे मार्केट में धूम मचा रखी है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में इस इश्यू का जीएमपी 87 रुपये है जो कैप प्राइस की तुलना में 61.2 प्रतिशत अधिक है। जीएमपी ने निवेशकों के मन में लिस्टिंग गेन के मुनाफे की उम्मीद जगा दी है।

वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक आईपीओ की लिस्टिंग तारीख

15 मई को देर से वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं उनके डिमैट अकाउंट में 16 मई को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 19 मई को NSE SME पर शेयर लिस्ट होने की संभावना है।

वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक आईपीओ शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के स्टेप्स

निवेशकों को लॉटरी के आधार पर शेयर मिलेंगे और पूरी प्रक्रिया रजिस्ट्रार की निगरानी में होगी। अलॉटमेंट तारीख पर निवेशकों को बोलियों के मुकाबले उन्हें आवंटित शेयरों की संख्या के बारे में पता चलता है। यहां रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर, जो कि इस इश्यू में माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड है, पर जाकर चेक करने के बारे में बताया गया है। आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें