अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजस्थान में सुबह नौ बजे बाद आई मतदान में तेजी, 75.05 फीसदी मतदान

Share

राजस्थान चुनाव में 75.05 फीसदी मतदान। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में 9.77% वोटिंग हो गई थी। इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। हर दो घंटे में करीब-करीब 15%-15% मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा 24.74% तक पहुंच गया था, जो दोपहर एक बजे 40.27%, तीन बजे तक 55.63% तक और पांच बजे तक 68.24% पर पहुंच गया। अभी भी एक घंटे की वोटिंग बची है। राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनावों में 74.06% वोटिंग हुई थी।राजस्थान के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें ऐसी हैं, जिन पर हो रहे मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं।  

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
विधानसभा क्षेत्र क्रमांकविधानसभा का नामसुबह नौ बजे तकसुबह 11 बजे तकदोपहर एक बजे तकदोपहर तीन बजे तकशाम पांच बजे तकमतदान समाप्ति पर
1सादुलशहर11.9928.9942.1459.6473.130
2गंगानगर10.6224.7338.8252.3467.740
4सूरतगढ़12.1428.9544.8960.4574.180
5रायसिंहनगर (SC)11.4928.6244.8158.971.950
6अनूपगढ़ (SC)12.9329.6845.4560.0873.270
7संगरिया11.527.4342.2858.5674.060
8हनुमानगढ़12.8529.444.9960.7574.20
9पीलीबंगा (SC)13.2430.446.6162.5376.470
10नोहर10.463044.265.1678.340
11भादरा11.8128.2744.8860.8175.520
12खाजूवाला7.222.3737.4153.1567.190
13बीकानेर पश्चिम9.2623.0639.7355.1869.60
14बीकानेर पूर्व10.3523.337.2551.1162.50
15कोलायत12.124.0841.7758.5371.310
16लूणकरणसर8.0832.939.2852.9360.80
17श्रीडूंगरगढ़12.3221.7139.1554.266.420
18नोखा8.523.9240.7954.668.20
19सादुलपुर11.227.1943.4660.1872.890
20तारानगर1328.144.756376.50
21सरदारशहर1126.4742.2158.9171.740
22चूरू8.9624.293250.3269.530
23रतनगढ़8.8722.4836.8352.4866.560
24सुजानगढ़9.122.3337.5752.3464.750
25पिलानी9.2122.4639.1353.6365.70
26सूरजगढ़9.5723.6937.8654.8664.470
27झुंझुनू11.8424.1639.1854.2964.220
28मंडावा10.0525.2741.5157.9370.710
29नवलगढ़9.3824.9540.8755.9768.920
30उदयपुरवाटी9.9825.2941.256.5869.990
31खेतड़ी11.7126.4242.1157.2369.660
32फतेहपुर9.4223.9938.6855.9666.150
33लक्ष्मणगढ़11.5726.6543.5260.5972.590
34धोद9.3322.8537.6453.666.770
35सीकर7.7226.4639.7954.9967.560
36दंता रामगढ़11.125.9839.9857.0870.570
37खंडेला9.525.3739.2556.7870.240
38नीमकाथाना13.0524.739.8355.668.340
39श्रीमाधोपुर9.9423.9438.4253.2465.420
40कोटपूतली12.0427.2742.5658.6471.240
41विराटनगर11.0425.9141.3257.3269.90
42शाहपुरा11.7827.9143.359.7774.480
43चौमू9.8825.3941.9759.9674.990
44फुलेरा6.9224.0640.1757.5370.330
45दूदू10.6727.1844.3160.2773.650
46झोटवाड़ा11.2825.374054.0366.220
47आमेर823.8941.8458.1970.520
48जमवारामगढ़1025.544.554.371.50
49हवामहल11.4126.6641.8856.4370.20
50विद्याधर नगर10.323.6736.2453.3368.120
51सिविल लाइंस10.4524.1238.3853.3765.310
52किशनपोल7.5626.0441.757.2470.890
53आदर्श नगर9.221.436.2551.5262.540
54मालवीय नगर10.2423.5437.8152.6164.830
55सांगानेर8.6528.341.2154.866.70
56बगरू7.8622.4734.1849.2567.260
57बस्सी10.4925.5141.2258.2170.690
58चाकसू11.125.641.9458.0470.890
59तिजारा13.534.0852.3669.3780.850
60किशनगढ़बास11.3327.1243.559.8472.240
61मुंडावरा10.9827.7143.7359.6170.780
62बहरोड़10.0224.3138.9156.1969.380
63बानसूर8.4223.8938.5353.5866.070
64थानागाजी5.0727.0942.0259.570.520
65अलवर ग्रामीण8.1124.0140.4455.4168.080
66अलवर शहरी10.7424.3538.2651.7661.940
67रामगढ़11.2226.445.5462.8173.680
68राजगढ़-लक्ष्मणगढ़9.4523.7338.9954.3865.610
69कठूमर9.8924.8941.7156.7567.380
70कामां14.2538.5645.3459.4972.930
71नगर10.9727.4343.4559.6473.60
72डीग-कुम्हेर9.5724.5138.6653.3765.110
73भरतपुर10.325.1135.4845.7461.470
74नदबई10.326.9341.7656.7365.380
75वैर10.2523.1741.3354.3365.510
76बयाना1023.3840.4655.1367.590
77बसेड़ी12.3629.6740.2560.47690
78बाड़ी12.7531.1848.6565.6579.280
79धौलपुर12.3528.8644.3460.3273.360
80राजाखेड़ा13.1531.2148.2264.2374.010
81टोडाभीम8.6922.435.5249.2960.050
82हिंडौन10.3322.936.1350.4763.140
83करौली10.8127.0442.5158.3270.260
84सपोटरा12.1726.3342.1756.7967.50
85बांदीकुई11.5827.2543.7260.6274.20
86महुआ8.8122.8937.7252.8665.420
87सिकराय9.221.2234.2949.862.740
88दौसा7.8421.1535.0852.5866.660
89लालसोट7.4721.7436.4952.6668.170
90गंगापुर सिटी1125.4439.4653.5566.70
91बामनवास9.1922.6836.3950.2960.830
92सवाई माधोपुर9.1223.7439.2753.3966.020
93खंडार1025.3241.1755.7667.560
94मालपुरा9.126.8142.0159.0771.460
95निवाई9.7424.4840.1254.3266.210
96टोंक142542.0156.8368.550
97देवली-उनियारा924.4441.4258.9690
98किशनगढ़8.6625.1339.6255.2469.030
99पुष्कर10.2525.4940.655.1968.270
100अजमेर उत्तर7.7620.4634.3448.661.560
101अजमेर दक्षिण8.8120.4233.4247.7960.690
102नसीराबाद12294057.470.020
103ब्यावर9.6223.8338.8252.5964.240
104मसूदा7.3720.1435.8549.0963.160
105केकड़ी822.538.8353.8467.590
106लाडनूं7.8323.6638.6453.1865.870
107डीडवाना7.9422.0336.8553.3166.910
108जायल7.5422.337.2452.5264.490
109नागौर9.1523.3138.3953.0464.470
110खींवसर9.2922.437.1553.267.030
111मेड़ता7.0821.2136.8551.6264.190
112डेगाना10.0124.4440.1455.867.330
113मकराना9.6824.640.0955.368.120
114परबतसर10.7125.8341.8257.6670.90
115नावां10.726.8540.0257.2668.350
116जैतारण9.4822.6137.2850.9362.670
117सोजत8.8223.5538.0151.1162.450
118पाली9.3223.6138.1851.7163.450
119मारवाड़ जंक्शन8.9122.3735.0247.4757.360
120बाली5.0221.4936.1649.6261.030
121सुमेरपुर9.0522.6736.2148.2857.810
122फलोदी6.5919.5834.7550.7463.290
123लोहावट7.924.2439.5456.3470.560
124शेरगढ़9.3725.0140.9757.87700
125ओसियां6.5621.539.3654.8969.390
126भोपालगढ़8.2520.0434.0148.7960.920
127सरदारपुरा10.6724.337.8950.7461.30
128जोधपुर शहर8.5821.636.4449.3460.630
129सूरसागर9.2822.938.3751.7362.830
130लूणी8.3322.8438.0152.7862.70
131बिलाड़ा9.7723.5837.3651.1461.580
132जैसलमेर6.622.5242.0859.972.540
133पोकरण8.5228.3248.5767.5181.120
134शिव8.3624.0643.1361.2475.260
135बाड़मेर8.0723.3641.6258.973.290
136बायतु625.341.2863.6574.250
137पचपदरा9.0323.0238.7553.5866.370
138सिवाना10.1516.533.9648.2659.380
139गुड़ामालानी6.9622.0340.5558.772.610
140चौहटन6.7220.8634.5454.4768.630
141आहोर8.9822.7837.4849.4558.340
142जालोर7.2120.2634.2847.5558.230
143भीनमाल7.220.5634.9248.259.690
144सांचौर11.525.5841.0858.7572.540
145रानीवाड़ा9.8827.2140.9556.9871.110
146सिरोही9.222.5836.9753.1561.690
147पिंडवाड़ा-आबू9.4324.9336.8452.4963.680
148रेवदर1025.3341.3554.8265.650
149गोगुंदा11.319.732.151.264.30
150झाड़ोल8.420.8237.3551.5368.250
151खेरवाड़ा121934.354.6660
152उदयपुर ग्रामीण1023.2637.7451.9365.490
153उदयपुर शहर10.322.536.451.1763.180
154मावली822.3541.125666.30
155वल्लभनगर5.221.336.4255.366.10
156सलूंबर72039.554.360.350
157धरियावद9.3225.7634.7659.6272.750
158डूंगरपुर5.0622.3937.5752.4559.830
159आसपुर9.423.7438.9654.1766.230
160सागवाड़ा7.0223.5938.7254.0166.970
161चौरासी5.4121.4338.0156.2170.570
162घाटोल11.2428.1244.1660.2476.580
163गढ़ी8.0423.2136.857.8263.080
164बांसवाड़ा10.6425.8541.6257.6271.170
165बागीदौरा11.8230.2348.8365.5378.210
166कुशलगढ़9.2424.6641.2357.8674.090
167कपासन8.9823.6439.1154.74680
168बेगूं7.6126.2540.8854.1668.20
169चित्तौड़गढ़9.7523.7941.1955.1468.120
170निंबाहेड़ा11.2527.1242.0157.1173.580
171बड़ीसादड़ी8.7723.4941.5656.3170.450
172प्रतापगढ़11.4218.8342.5660.6274.010
173भीम सीट8.0915.4240.3353.7164.380
174कुंभलगढ़9.5524.6540.0353.9164.630
175राजसमंद8.2822.938.1553.4767.490
176नाथद्वारा13.6224.941.156.7370.340
177आसींद9.4323.3139.6753.9967.380
178मांडल8.9725.9842.5558.4572.650
179सहाड़ा7.3222.0937.5753.2867.240
180भीलवाड़ा10.122.9636.7150.1862.260
181शाहपुरा9.1422.8539.3353.6266.390
182जहाजपुर10.125.240.8356.5471.270
183मांडलगढ़9.5424.6341.7557.2972.190
184हिंडोली12.1226.942.960.0174.080
185केशोरायपाटन10.1924.640.0355.4967.960
186बूंदी924.8440.355.7769.350
187पीपल्दा11.3427.4343.2459.271.480
188सांगोद13.1328.2344.8159.9472.970
189कोटा उत्तर11.2125.6239.8154.2367.270
190कोटा दक्षिण9.9926.0939.9850.4465.910
191लाडपुरा9.127.942.754.8669.630
192रामगंजमंडी12.1126.6645.2560.6873.660
193अंता11.9127.1743.0361.4873.790
194किशनगंज14.230.9149.660.873.560
195बारां-अटरू14.331.5847.8663.3373.720
196छबड़ा11.4225.9342.4358.6471.510
197डाग11.828.9445.262.1473.690
198झालरापाटन10.8927.0543.1158.6269.10
199खानपुर13.0529.2147.7159.0575.20
200मनोहरथाना7.0528.9645.9362.2176.110
राजस्थान में कुल वोटिंग9.7724.7440.2755.6368.240

 राजस्थान के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें ऐसी हैं, जिन पर हो रहे मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। आइए जानते हैं क्या खास बात है इन सीटों की जिस वजह से कहलाती है हॉट सीट…

सरदारपुरा: इस सीट पर सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस की उम्मीद हैं और उनके समक्ष भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ को उतारा है। दोनों स्थानीय हैं और राठौड़ स्थानीय सरकार भी संभाल चुके हैं, ऐसे में मुकाबला बहुत रोचक तो नहीं, लेकिन चर्चा में जरूर है।

झालरापाटन: इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा की प्रत्याशी हैं और उनके सामने कांग्रेस के रामलाल चैहान हैं। यहां मुकाबला ज्यादा रोचक तो नहीं है, लेकिन राजे के कारण नजर जरूर रहेगी।

टोंक: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और भाजपा ने टोंक से पहले भी चुनाव लड़ते रहे अजीत मेहता को टिकट दिया है। बडे़ उलटफेर की सम्भावना कम ही है, लेकिन परिणाम पर नजर रहेगी।

कोटा उत्तर: यहां से सरकार के सबसे दमदार मंत्री शांति धारीवाल कांग्रेस से और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खास माने जाने वाले प्रह्लाद गुंजल मैदान में हैं। यहां मुकाबला बेहद रोचक है, क्योंकि गुंजल पहले भी धारीवाल को हरा चुके हैं।

नागौर: इस सीट पर कांग्रेस की ओर से हरेन्द्र मिर्धा और भाजपा की ओर से उनकी भतीजी ज्योति मिर्धा के बीच मुख्य टक्कर है। ज्योति कांग्रेस में ही हुआ करती थीं, लेकिन अब भाजपा में हैं। मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं, निर्दलीय प्रत्याशी हबीबुर्रहमान जो कांग्रेस और भाजपा दोनों के टिकट पर यहां से विधायक रह चुके हैं।

शिव: इस सीट पर पांचकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस से अमीन खान और भाजपा से स्वरूप सिंह खारा के सामने तीन बागी हैं। अमीन खान अपनी ही पार्टी के फतेह खान की चुनौती है तो स्वरूप सिंह खारा के समक्ष रविन्द्र सिंह भाटी और पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोद चुनौती हैं। यहां के परिणाम पूरे प्रदेश की नजर है।

धौलपुर: यहां से भाजपा की ओर से शिवचरण कुशवाहा और कांग्रेस की ओर से शोभारानी कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साली हैं, लेकिन सबसे रोचक यह है कि दोनों ने इस बार पार्टियां बदल ली हैं। शोभारानी पिछली बार भाजपा से थीं और शिवचरण कांग्रेस से। इस बार उलटा हो गया है।

लक्ष्मणगढ़: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का मुकाबला पहले भाजपा फिर कांग्रेस और अब फिर भाजपा में आ गए सुभाष महरिया से है। यहां की लड़ाई रोचक है और डोटासरा का प्रचार के लिए कहीं और नहीं जा पाना बता रहा है कि मुकाबला कड़ा हो सकता है।

विद्याधर नगर: यहां से भाजपा ने सांसद दिया कुमारी को टिकट दिया है जो जयपुर की राजकुमारी भी हैं। पार्टी उन्हें एक बड़े चेहरे के रूप में आगे बढ़ाती दिख रही हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल से है जो पिछले पांच साल के दौरान काफी सक्रिय रहे हैं।

तरानगर: नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं और चूरू से सीट बदल कर आए हैं। उनके सामने कांग्रेस के बडे़ नरेन्द्र बुढ़ानिया हैं। यहां भी मामला रोचक होता दिख रहा है।

खींवसर: यह सीट भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार नहीं, बल्कि राजस्थान में तीसरी ताकत के रूप में उभर रहे आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल के कारण चर्चा में हैं। वे यहां चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने रेवतराम डांगा और कांग्रेस ने तेजपाल मिर्धा को चुनाव में उतारा है।

तिजारा: इस सीट पर भाजपा ने सांसद बाबा बालकनाथ को और कांग्रेस ने इमरान खान को टिकट दिया है। यह सीट राजस्थान में हिन्दु मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की सबसे  बड़ी सीट मानी जा रही है।

सवाई माधोपुर: भाजपा ने यहां से चर्चित चेहरा रहे किरोड़ीलाल मीणा को टिकट दिया है और उनके सामने हैं कांग्रेस के दानिश अबरार। लेकिन चुनाव रोचक बना रही हैं, भाजपा की बागी आशा मीणा जो किरोडीलाल मीणा के लिए बड़ी चुनौती साबित होती दिख रही हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें