अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कोरोना काल में कर्ज में डुब गया था इसलिए नहीं चुकाए 60 करोड*

Share

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ईओडब्ल्यू को दर्ज कराए बयान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से ईओडब्ल्यू पूछताछ कर रही है। बीते दिन शिल्पा से 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में 5 घंटे तक उनके घर पर पूछताछ की गई थी, लेकिन अब राज कुंद्रा का जांच के दौरान दिया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से उनका परिवार कर्जे में आ गया था। इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों का बिजनेस करने वाली उनकी कंपनी को नुकसान झेलना पड़ा, जिसकी वजह से वे कर्ज की 60 करोड़ रुपए की रकम चुकाने में असमर्थ थे।

बता दें राज कुंद्रा से जांच एजेंसी ने दूसरी बार पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया कि कुंद्रा को आने वाले हफ्तों में फिर से समन जारी किया जाएगा। इससे पहले बॉम्बे कोर्ट ने भी मामले पर सख्त टिप्पणी की थी। शिल्पा के वकील ने कोर्ट से कोलंबो जाने की परमिशन मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने पूछा कि क्या इवेंट का इनविटेशन आया है।

वकील ने कहा कि जब तक कोर्ट से इजाजत नहीं मिलेगी, तब तक इनविटेशन नहीं मिलेगा। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि पहले 60 करोड़ की धोखाधड़ी की रकम को भरें और फिर इस बारे में विचार करेंगे। कोर्ट ने साफ कहा कि एक्ट्रेस मामले के सुलझ जाने तक देश छोड़कर नहीं जा सकतीं। अब मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। बता दें धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा ने बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को भी प्रोफेशनल तौर पर पैसे देने की बात कही थी।

इसी बीच, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने करवाचौथ की प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट किया है, जिसमें छोटे-छोटे कमल के फूल बने हुए हैं। उन्होंने हाथ और पैर दोनों पर मेहंदी लगवाई है। जबकि दूसरी वीडियो में शिल्पा ने अपनी सरगी की झलकियां दिखाई हैं, जिसमें खजूर और ढेर सारी मिठाई रखी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें