अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संविधान दिवस पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में….‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘न्यूटन’ तक

Share

प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। आज इस खास अवसर पर हम जानेंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनमें संविधान में निहित अनुच्छेदों का जिक्र किया गया है। हमारा संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करता है। हर वर्ष 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिससे लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अधिक जागरूक बन सकें। इस अहम मौके पर हम उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानेंगे, जिनमें न्याय, समानता, अभिव्यक्ति की आजादी, भेदभाव, आरक्षण जैसे अहम मुद्दों को उठाकर दर्शकों को जागरूक करने का काम किया गया है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

Constitution day 2025 movies related to this including article 15 aarakshan newton

आर्टिकल 15
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में साल 2019 में फिल्म ‘आर्टिकल 15’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दुष्कर्म केस के जरिए आर्टिकल 15 के बारे में बताया गया है। इसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। आपको बताते चलें कि आर्टिकल 15 बताता है कि किसी भी नागरिक के साथ केवल धर्म, जाति, लिंग, नस्ल और जन्म स्थान या इनमें से किसी भी आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

Constitution day 2025 movies related to this including article 15 aarakshan newton

सेक्शन 375
अजय बहल के निर्देशन में साल 2019 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। राहुल भट्ट, अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा अभिनीत फिल्म ‘सेक्शन 375’ भारतीय दंड संहिता की उस धारा पर आधारित है, जो महिलाओं के साथ यौन अपराधों से संबंधित है। इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में सेक्शन के गलत इस्तेमाल को लेकर बहस होती है।

Constitution day 2025 movies related to this including article 15 aarakshan newton

आरक्षण 
साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज बाजपेयी और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार मौजूद थे। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरक्षण’ संविधान के आर्टिकल 16 पर आधारित है। फिल्म में सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को समानता दिलाने के लिए विशेष प्रावधानों को अनुमति देने वाली आरक्षण प्रणाली को दिखाया गया है।

Constitution day 2025 movies related to this including article 15 aarakshan newton

आर्टिकल 370
यह फिल्म उस राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाती है जब सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने का फैसला किया था। फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल और इरावती हर्षे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद) को हटाए जाने पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया था, जो 2024 में रिलीज हुई थी।

Constitution day 2025 movies related to this including article 15 aarakshan newton

न्यूटन
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘न्यूटन’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को संविधान में निहित मतदान के अधिकार पर केंद्रित रखा गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव को एक नक्सली इलाके में वोटिंग की जिम्मेदारी दी जाती है और राजकुमार राव वोटिंग करवाने के लिए सुरक्षा बलों से भी भिड़ जाते हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने शानदार भूमिका अदा की है। 

Constitution day 2025 movies related to this including article 15 aarakshan newton

अलीगढ़
फिल्म ‘अलीगढ़’ में धारा 377 की बात की गई। समलैंगिकों के अधिकार के लिए बनी धारा 377 की बात इस फिल्म में की गई थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक एलजीबीटीक्यू कम्यूनिटी के शख्स का किरदार निभाया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें