अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करेंगे हम शुरुआत जमाना बदलेगा

Share

मुनेश त्यागी

करेंगे हम शुरुआत जमाना बदलेगा
हाथों में होंगे हाथ जमाना बदलेगा
तुम आओ मेरे साथ जमाना बदलेगा
हम हो जाए एक साथ जमाना बदलेगा।

ना इसका है, ना उसका है
यह चमन हमारा सबका है,
ना तेरा है ना मेरा है
यह वतन हमारा सबका है,
हम गाएंगे एक साथ, तराना बदलेगा।

ऊंच-नीच का भेद मिटेगा
समता की तरंगे उठेंगी,
इंसाफ का तूफां उठेगा
ममता की उमंगें उठेंगी,
होगी हम से शुरुआत, जमाना बदलेगा।

शोषण का शिकंजा तोड़ेंगे
हम अन्याय की रस्में छोड़ेंगे,
ये जुल्म के बंधन तोडेंगे
हम पाप घरोंदे फोडेंगे,
जब चलेंगे मिलकर साथ, जमाना बदलेगा।

किसान आ, मजदूर आ
दुनिया को संवारने वाले आ,
साथी, दोस्त, सहयोगी आ
इस जग को सजाने वाले आ,
फहरेगा परचम लाल, जमाना बदलेगा।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें