अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करेंगे  हम  सबका  विकास

Share

मुनेश त्यागी

सारी उम्मीदें धूमिल कर दीं
बची नहीं अब कोई आस,
सारे जन अब मिलकर कहेंगे
हम ही करेंगे सबका विकास।

देखी तुम्हारी चाल कुचालें
तुमने तोड़ दिया है विश्वास,
जनता को आपस में लड़ाया
कर दिया देश का सत्यानाश।

तुमसे सत्ता को छीन लेंगे
करेंगे जुल्मों का महाविनाश,
सारी जनता को जोड़ देंगे
भर देंगे उनमें पूरा विश्वास।

बेरोजगारी भर रही कुलांचें
महंगाई भ्रष्टाचार कर रहे विनाश,
जनता की एकता तोड़ रहे हो
कैसा विकास, यह नहीं विकास।

हिंदू मुस्लिम मिलकर रहेंगे
करेंगे सब जुल्मों का विनाश,
सारी जनता मिलकर कहेगी
करेंगे हम सबका विकास।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें