मुनेश त्यागी
जो संविधान को रौंद रहे
हम उनको ही हराएंगे,
जो भाईचारे को बचाएंगे
हम उनको ही जितायेंगे।
वो झूठ फैलाएंगे
हम सच फैलाएंगे,
जो कपट फैलाएंगे
हम उनको हराएंगे।
जो भाईचारा मिटाएंगे
हम उनको ही हराएंगे,
जो आपसी प्रेम बढ़ाएंगे
हम उनको ही जितायेंगे।
जो झूठ फैलाएंगे
हम उनको हराएंगे,
जो सच फैलाएंगे
हम उनको जितायेंगे।
जो पेंशन दिलवाएंगे
हम उनको लायेंगे,
जो रोजगार दिलाएंगे
हम उनको जितायेंगे।
जो संविधान बचाएंगे
हम उनको जितायेंगे,
जो जनतंत्र बचाएंगे
हम उनको जितायेंगे।





