अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करेंगे हम शुरुआत जमाना बदलेगा 

Share

मुनेश त्यागी

करेंगे हम शुरुआत जमाना बदलेगा
होंगे हाथों में हाथ जमाना बदलेगा।
तुम आओ मेरे साथ जमाना बदलेगा
हम हो जाएं एक साथ जमाना बदलेगा।

ना इसका है, ना उसका है
यह चमन हमारा सबका है,
ना तेरा है, ना मेरा है
यह वतन हमारा सबका है,
हम गाएंगे एक साथ तराना बदलेगा।

ऊंच नीच का भेद मिटेगा
समता की तरंगे उठ्ठेंगी,
इंसाफ का तूफान उठ्ठैगा
ममता की उमंगे उठ्ठेंगी,
होगी हमसे शुरुआत जमाना बदलेगा।

शोषण का शिकंजा तोडेंगे
हम झूठ की रस्में छोडेंगे,
ये जुल्म के बंधन तोडेंगे
हम पाप घरौंदे फोड़ेंगे,
जब चलेंगे मिलकर साथ जमाना बदलेगा।

किसान आ, मजदूर आ
दुनिया को संवारने वाले आ,
साथी दोस्त सहयोगी आ
इस जग को सजाने वाले आ,
फहरेगा परचम लाल जमाना बदलेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें