अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

साड़ी पहनकर मंत्री संपतिया उइके ने महिलाओं के साथ कबड्डी खेली

Share

मध्य प्रदेश के मंडला में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का अनोखा अंदाज दिखा, जहां संगम घाट में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में मंत्री खुद मैदान में उतरीं. उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर खेलते हुए दिखाई जबरदस्त फुर्ती दिखाई. राजनीतिक महिलाओं की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के बीच दोस्ताना मुकाबला हुआ. मंत्री ने रेड डालकर विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर दी. फैंस ने भी उनका जमकर उत्साह बढ़ाया. ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों और महिला भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह कबड्डी टूर्नामेंट हुआ.

मंडला जिले में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। गुरुवार को इस आयोजन में अलग ही नजारा देखने को मिला। राज्य सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके अचानक खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर खुद कबड्डी का खेल खेलने लगीं। मंत्री यहां आयोजन का शुभारंभ करने पहुंचीं थी। उद्घाटन के बाद मंत्री सीधे मैदान में उतरीं और साड़ी में ही कबड्डी खेलकर सभी को चौंका दिया।

मंत्री उइके ने कबड्डी-कबड्डी कहते हुए विरोधी टीम के पाले में रेड लगाई। उनकी यह रेड ज्यादा देर नहीं चल सकी, लेकिन वे सुरक्षित अपने पाले में लौट आईं। इस दौरान मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मुकाबला हुआ दिलचस्प

मैच के दौरान संपतिया उइके ने केवल रेड ही नहीं लगाई, बल्कि डिफेंस में भी सक्रिय नजर आईं। विरोधी टीम की एक खिलाड़ी जब उनके पाले में रेड लेने आई, तो मंत्री ने घेरा बनाकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खिलाड़ी चकमा देकर निकल गई। विरोधी टीम में महिला अधिकारियों की टीम शामिल थी, जिससे मुकाबला और रोचक बन गया।

आउट होते-होते बचीं, बढ़ा रोमांच

प्रदर्शन मैच के दौरान मंत्री ने दो बार रेड की। एक मौके पर वे आउट होते-होते बचीं, जिससे मैदान में मौजूद लोगों के बीच रोमांच और बढ़ गया। खेल के दौरान उनका उत्साह और भागीदारी खिलाड़ियों के लिए खास आकर्षण रही। मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की जड़ हैं। उन्होंने महिलाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे आत्मविश्वास और टीम भावना मजबूत होती है।

8 टीमों ने ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से 8 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में खेलों को बढ़ावा देना और महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना है। मंत्री को खेल के मैदान में देखकर सभी लोग हैरान थे। मंत्री ने काफी देर तक कबड्डी खेली।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें