डॉ. नेहा
सर्दी-खांसी की समस्या बेहद आम है।इससे बहुत से लोगों को कफ हो जाता है। कुछ लोगों में यह समय के साथ ठीक हो जाता है, पर कई लोगों को यह बेहद परेशान कर देता है। लंबे समय तक बने रहने के कारण कफ बेहद जिद्दी हो जाते हैं।
छाती में कफ का जमाव व्यक्ति को बेहद परेशान करता है, सांस लेने में तकलीफ, बेचैनी, भारीपन आदि जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
*1. अदरक और हल्दी की चाय :*
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : 1 कप पानी, 1 इंच कसा हुआ अदरक, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस.
एक कप पानी को अच्छी तरह से गर्म कर लें, अब इसमें 1 इंच कसा हुआ अदरक और 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पानी में 5 से 7 मिनट तक उबाल आने दें।
फिर कप में पानी को छान लें और उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस ऐड करें।
अब पानी को मिला लें, जब ये गुनगुना हो जाए तो इसे एंजॉय करें।
उचित परिणाम के लिए इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें।
*2. हर्बल काढ़ा :*
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: अदरक, तुलसी के पत्ते, दालचीनी पावडर, काली मिर्च पाउडर.
अदरक, तुलसी के पत्ते, दालचीनी पावडर, काली मिर्च पाउडर को 2 कप पानी में डालकर कुछ देर इनमें उबाल आने दें।
इन्हें लगभग 10 से 15 मिनिट तक उबालें, फिर छननी की मदद से छानकर पानी को अलग कर लें।
अब काढ़े में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे गरमा गरम इंजॉय करें।
उचित परिणाम के लिए इसे दिन में दो बार जरूर पिएं।
*3. नमक और हल्दी के पानी से गरारा :*
गर्म पानी से गरारे करने से सूखी खांसी के कारण होने वाली परेशानी जैसे कि जिद्दी कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। नमक का पानी गले में दर्द वाले क्षेत्रों से नमी को दूर करता है, जिससे सूखी खांसी के कारण होने वाली सूजन और जलन को कम करने में मदद मिलती है।
एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक ऐड करें, साथ ही 2 चुटकी हल्दी पाउडर डालें।
अब इस पानी को मुंह में लेकर कुछ देर गरारा करें।
फिर पानी को बाहर निकाल दें।
इस तरह बार बार गरारा करने से आपको कफ से राहत प्राप्त होगी।
*4. लहसुन की चाय :*
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार लहसुन इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करता है, और सूखी खांसी से राहत प्रदान करता है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। जब इसे कच्चा खाया जाता है, तो यह गले के दर्द को कम करने और जीवाणु संक्रमण को रोकने में आपकी मदद कर सकता है।
लहसुन की कुछ कलियों को कुचलकर एक कप पानी में डाल दें।
अब पानी में 5 मिनिट तक उबाल आने दें।
फिर पानी को छान कर निकाल लें।
इसमें एक चम्मच शहद ऐड करें और लेसन की चाय एंजॉय करें।
*5. अजवाइन की चाय :*
अजवाइन के बीजों में लगभग 50% थाइमोल होता है, जो एक प्रसिद्ध जीवाणुरोधी मोनोटेरपीन है। इस कंपाउंड को प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और सर्दी, फ्लू और अन्य वायरल संक्रमणों को दूर करने में मददगार माना जाता है। अजवाइन की चाय पीने से, छाती में जमें कफ का जमाव कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त, यह अस्थमा के रोगियों के वायुमार्ग को स्वस्थ रखता है, जिससे अस्थमा के लक्षण ट्रिगर नहीं होते।
सबसे पहले 2 कप पानी को उबाल आने तक गैस पर ग्राम करें।
अब अजवाइन को हथेली पर मसल कर पानी में डाल दें।
जब पानी में अच्छी तरह से उबाल आ जाए, तो इसमें एक चुटकी हल्दी ऐड करें।
अब पानी को छान लें, फिर इसमें आधा चम्मच शहद या घी ऐड करके इसे एंजॉय करें।
*6. नींबू :*
नींबू खांसी और कफ से राहत दिला सकता है, सूजन को कम करता है और शरीर में विटामिन सी (संक्रमण से लड़ने वाला) की मात्रा को बढ़ा देता है। एक साधारण खांसी की दवाई के लिए, दो चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे दिन में कई बार लें। नींबू का उपयोग करने का एक और विकल्प है, की नींबू के रस में एक चुटकी लाल मिर्च और थोड़ा शहद मिलाकर पीएं।





