अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*क्या करें जब घुटनों से आये कट-कट की आवाज*

Share

       डॉ. प्रिया

 कई बार घुटनों में सिर्फ दर्द ही नहीं होता है बल्कि कट-कट की आवाज भी आने लगती है.  

   कैल्शियम की कमी से घुटनों में कट-कट की आवाज आ सकती है. ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए तिल के लड्डू या रागी की रोटी खाएं.

    सूजन की वजह से ऐसा हो रहा है तो अदरक का सेवन फायदेमंद साबित होगा. अदरक के अलावा लहसुन भी खाया जा सकता है.

    पैरों में कमजोरी लगती है और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में मुश्किल आती है तो मूंग की दाल और अखरोट खाना शुरू करें.

   घुटनों में कैटिलेज की दिक्कत है तो सोयाबीन की बड़ी और ओट्स भी खाए जा सकते हैं.

रोजाना 20 मिनट उल्टा चलने पर घुटनों से आ रही कट-कट की आवाज दूर हो सकती है. डॉक्टर का कहना है इन नुस्खों को आजमाने पर 4 हफ्तों में घुटनों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी.

     घुटने के दर्द को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध पिया जा सकता है. यह दूध दर्द को जड़ से खींच लेता है.

    औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का लेप (Turmeric Paste) बनाकर लगाने पर भी घुटनों के दर्द की दिक्कत दूर हो सकती है.

      सरसों के तेल में लहसुन की कलियां डालकर उबालें और इस तेल से घुटनों की मालिश करें. यह तेल (Oil For Knee Pain) घुटनों की तकलीफ को कम करने में असरदार होता है.

     ठंडी या गर्म सिंकाई से भी घुटनों का दर्द कम हो सकता है. इससे घुटने को आराम मिलता है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें