अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उस मन्दिर से पहले क्या था ?

Share

मन्दिर से पहले मस्जिद थी
मस्जिद से पहले मन्दिर था
उस मन्दिर से पहले क्या था ?
एक खेत था शायद
धान का होगा या गेहूं का
सबकी भूख से रिश्ता था
भूख का कोई मज़हब नहीं है !

वो खेत कब का ज़ब्त हुआ
उस खेत के लिए कौन लड़ेगा ?

खेत से भी पहले क्या था
अल्लाह राम के नाम से पहले
क़ाबा काशी धाम से पहले
राम-राम सलाम से पहले
शायद घना एक जंगल था
जंगल में सब मंगल था
आदम अभी आदमी नहीं था
उसे आग लगानी नहीं आती थी
आग का कोई मज़हब नहीं है

वो जंगल जल कर राख़ हुआ
उस जंगल के लिए कौन लड़ेगा ?

जंगल से भी पहले क्या था
सां सां करता कहकशां था
हरसूं सिर्फ़ धुआं धुआं था
तूं कहां था, मैं कहां था
ना कोई हिन्दू ना मुसलमां था
ना किसी का नामो निशां था
बेनामोनिशां का कोई मज़हब नहीं था

वो कहकशां अब दैरो-हरम हुआ
कहकशां के लिए कौन लड़ेगा ?

  • विनोद धुवां

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें