अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चेकिंग के दौरान कार को रोका तो भीतर मिले 20 लाख रुपए

Share

इंदौर

राजेन्द्र नगर पुलिस ने एक कार से 20 लाख रुपए के साथ दो लोगों को पकड़ा है। शाम को पुलिस बिजलपुर चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान यहां से एक कार निकली। कार को रोककर तलाशी ली तो बैग में उक्त रुपए मिले। रुपयों के बारे में उन्होंने इतना ही कहा कि वे यह राशि धामनोद से किसी कर्मचारी के पास से लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी दी गई है। पुलिस को शक है कि यह रुपए हवाला के हो सकते हैं।

राजेंद्र नगर TI अमृता सोलंकी ने बताया कि जनता कर्फ्यू के कारण वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शाम को टीम ने चेकिंग के दौरान यहां से गुजर रही एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से 20 लाख रुपए बरामद हुए। कार सवार दो लोगों ने रुपए के बारे में पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस पर संदिग्ध रुपयों को जमाकर इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दी गई और दोनों को थाने लाया गया।

TI ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में उनका कहना है कि किसी धामनोद के कर्मचारी से उन्होंने रुपए लिए थे। ये बैंक में जमा करने वाले थे। पकड़ में आए नरेश अग्रवाल खुद को व्यापारी बता रहे हैं। वे बार-बार बयान बदल रहे हैं। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। उनसे पूछताछ जारी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें