अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जब ’12वीं फेल’ की कहानी पढ़कर रोते रहे विक्रांत मैसी

Share

इस वक्त हर तरफ विक्रांत मैसी की वाहवाही हो रही है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ में IPS मनोज कुमार का रोल प्ले करके वह छा गए हैं। इस के लिए उन्हें हाल ही बेस्ट एक्टर का (क्रिटिक) अवॉर्ड भी मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्रांत मैसी को इस किरदार के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी? उन्हें इस फिल्म की कहानी ने इस कदर झकझोर दिया कि वह रोते रहे। आंसू कंट्रोल करने मुश्किल हो गए थे।

12th fail बिहार के रहने वाले IPS मनोज कुमार की जिंदगी पर बनी है। मनोज कुमार ने बचपन से लेकर जवानी तक बहुत गरीबी देखी, और खूब संघर्ष झेला। आम जरूरतों को भी पूरा करने के लिए उन्हें खूब एड़ियां रगड़नी पड़ी थीं। जब Vikrant Massey ने उनकी कहानी जानी और ’12वीं फेल’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो आंसुओं पर काबू नहीं रहा।

विक्रांत मैसी ने सुनाया था रोने वाला किस्सा

विक्रांत मैसी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में पूरा किस्सा सुनाया था। विक्रांत ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो 15-20 मिनट तक रोते रहे। विक्रांत ने बताया कि ऐसी कहानी न तो उन्हें कभी कहीं पढ़ी थी, ना देखी थी। विक्रांत ने बताया था कि इस कहानी में उन्होंने खुद को देखा और रोने लगे।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगे विक्रांत मैसी

’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में मेधा शंकर उनकी पत्नी और IRS अफसर श्रद्धा के रोल में दिखीं। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी ’12वीं फेल’ ने करीब 66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 29 दिसंबर को जब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, तो हर कोई इसका मुरीद हो गया। विक्रांत मैसी अब एकता कपूर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगे।

Rudransh Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें