डॉ. प्रिया
सफेद दाग त्वचा के रंगद्रव्य के कम होने से होने वाला विकार है । जो शरीर के विभिन्न भागों पर, सफेद दाग और धब्बों के कारण होता है। जो ‘ मेलोसाइट्स ‘ के चयनात्मक कमी को दर्शाता है। यह स्थिति दुनिया भर में , सभी जातियों को प्रभावित करती है। सौन्दर्य-प्रसाधन की रसायनिक दुष्प्रभाव के कारण से भी हो जाता है।
बावची व मूली के बीज 4-4 चम्मच, 2 चम्मच हल्दी । इन सभी को मिलाकर पीस लें। इसमें 4 चम्मच बेसन और आधा कप छाछ और मिला लें। सफेद दागोंं पर मलें और लेप करें । इस लेप को चार घंटे तक लगा रहने दें। उसके बाद धो दें। कुछ महीनें इसका नियमित प्रयोग सफेद दागों को नष्ट कर देता है ।
बावची का चूर्ण, 1 चम्मच । सुबह – शाम छाछ के साथ फंकी लें और छाछ में मिलाकर, इसका लेप भी करें। यह क्रिया नित्य लम्बे समय तक चलनी है।
खट्टे पदार्थ, लाल मिर्च, गरम मशाला व गरम प्रकृति के पदार्थो का सेवन बंद कर दें या कम प्रयोग करें ।
सफेद दाग त्वचा के रंगद्रव्य के कम होने का अधिग्रहित विकार है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों पर सफेद दाग और धब्बों के कारण होता है, जो मेलोसाइट्स के चयनात्मक क्षय को दर्शाता है।
यह स्थिति दुनिया भर में सभी जातियों को प्रभावित करती है। सौन्दर्य-प्रसाधन की विरूपता की वजह से इससे बहुत से तिरस्कार जुड़े हुए हैं।
मुठ्ठी भर काले चने और दस ग्राम त्रिफला चूर्ण, 125 ग्राम पानी में , 12 घंटे भिगो दें। फिर गीले कपड़े में बांधें। 24 घंटे बाद अंकुर निकलने पर, इन चनों को खूब चबा-चबाकर कुछ महीनें सेवन करने से, सफेद दाग दूर हो जाते है । चने के आटे ( बेसन ) की रोटी , बिना नमक शुद्ध घी से चुपड़ कर, सुबह – शाम सेवन करें ।
*सफेद दाग कम करने के घरेलू नुस्खे :*
1-नारियल तेल :
नारियल तेल त्वचा संबंधी बीमारी के लिए काफी कारगर साबित होता है। क्योंकि यह त्वचा को पुन: वर्णकता प्रदान करने में सहायक है। साथ ही नारियल के तेल में जीवाणुरोधी और संक्रमण विरोध गुण होते हैं। ऐसे में शरीर के जिन हिस्सों पर सफेद दाग हैं, उन जगहों पर दिन में 2 से 3 बार नारियल तेल का उपयोग करना चाहिए। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
2- तांबा से मेलेनिन तत्व :
शरीर में तांबा तत्व मेलेनिन के निर्माण के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए तांबें के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह उठकर खाली पेट उसे पिएं। इससे सफेद दागों में कमी आ सकती है।
3- हल्दी का लेप :
हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। हल्दी और सरसों के तेल का लेप बनाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं, इससे सफेद दाग में कमी आती है। इसके अलावा आप हल्दी पाउडर और नीम की पत्तियों का लेप भी कर सकते हैं।
4- सेब का सिरका :
सफेद दागों में सेब का सिरका भी फायदेमंद साबित होता है। सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके लगाना चाहिए, इससे यह दाग धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
5-लाल मिट्टी :
जहां तांबे से मेलेनिन तत्व मिलता है, वहीं, लाल मिट्टी में भरपूर मात्रा में तांबा पाया जाता है। ऐसे में लाल मिट्टी का लेप बनाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाना चाहिए। लाल मिट्टी मेलेनिन के निर्माण और त्वचा के रंग का दोबारा निर्माण करती है।
इसे अदरक के रस के साथ मिलाकर भी प्रभावित स्थान पर लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है।





