अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कौन बनेगा सीएम

Share

मध्य प्रदेश ,राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल को बीजेपी ने 3-1 से अपने नाम किया है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की। राजस्थान में 199 सीट में से बीजेपी ने 115 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस के खाते में 69 सीट आई। मध्यप्रदेश में 230 सीट में से 163 सीट पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को 69 सीटों पर संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ में उम्मीद के उलट कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल की। तेलंगाना में कांग्रेस को 119 में से 64 सीट हासिल की। यहां सत्ताधारी बीआरएस को 39 सीट मिली। 

मध्य प्रदेश : नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज सरकार के 12 मंत्री हारे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है, तो वहीं शिवराज सरकार के मंत्री 12 मंत्री चुनाव हार गए हैं। शिवराज मंत्रिमंडल के हारने वाले मंत्रियों में दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा, हरदा से कमल पटेल, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे, पोहरी से सुरेश धाकड़, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनाव हार गए हैं। चुनाव में निर्दलीय के रूप में जीत हासिल करने वाली अन्य दो महिला विधायक रितु बनावत (बयाना) तथा प्रियंका चौधरी (बाड़मेर) हैं।

राजस्थान चुनाव : विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या घटी

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के नतीजे आने के बाद गठित होने 16वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या घटकर 20 रह गई है जो निवर्तमान विधानसभा में 23 थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नौ-नौ महिला उम्मीदवार जीती हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सदन में जगह बनाई है। राज्य में कुल सीटें 200 हैं लेकिन मतदान से पहले उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण 2023 और 2018 के विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर चुनाव हुआ। 2018 में, रामगढ़ सीट पर बाद में चुनाव हुआ जहां सफिया जुबेर जीती और विधानसभा में महिला विधायकों की कुल संख्या 24 हो गई थी। इस विधानसभा चुनाव में जीतीं कांग्रेस की नौ महिला उम्मीदवारों में शिमला देवी (अनूपगढ़), सुशीला डूडी (नोखा), रीटा चौधरी (मंडावा), शिखा मील बराला (चौमूं), शोभारानी कुशवाह (धौलपुर), अनिता जाटव (हिंडौन), इंद्रा (बामनवास), गीता बरवार (भोपालगढ़), रमिला खड़िया (कुशलगढ़) शामिल हैं। भाजपा की नौ महिला विधायकों में दीया कुमारी (विद्याधर नगर), अनिता भदेल (अजमेर दक्षिण), मंजू बाघमार (जायल), शोभा चौहान (सोजत), दीप्ति किरण माहेश्वरी (राजसमंद), कल्पना देवी (लाडपुरा), वसुंधरा राजे (झालरापाटन), सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व), नौक्षम चौधरी (कामां) शामिल हैं।

यह बहुमत नहीं विश्वास का चरम स्तर है, तीन राज्यों में बंपर जीत पर बोले धर्मेंद प्रधान

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘यह सिर्फ बहुमत नहीं है, यह विश्वास का चरम स्तर है। ओडिशा में प्रधान ने कहा कि लोगों ने PM मोदी के नेतृत्व, BJP और NDA पर भरोसा जताया है… जिन लोगों को जनता ने नकार दिया है, वे PM का अपमान करने के लिए एकत्रित हुए हैं… जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

कांग्रेस ने चार राज्यों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने चार राज्यों में अपने विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। राजस्थान में पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना में, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, दीपा दास मुंशी, अजय कुमार, के. मुरलीधरन और के. जे. जॉर्ज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के लिए पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव के. सी. ने वेणुगोपाल ने एक आदेश में कहा कि संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारी इन पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय करेंगे।

छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद भूपेश बघेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हमें जो जनादेश मिला है हम उसका सम्मान करते हैं। बघेल ने कहा कि एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हमारी रहेगा। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं।

AAP ने बीजेपी को दी जीत की बधाई

आम आदमी पार्टी ने तीन राज्यों की जीत पर बीजेपी को बधाई दी है। पार्टी ने कहा कि हम लोगों की इच्छा के आगे झुकते हैं और तीन राज्यों में जीत के लिए भाजपा को बधाई देते हैं। पार्टी ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा अपने वादे पर खरी उतरेगी और ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना’ के तहत घर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि हमें यह भी उम्मीद है कि भाजपा वादे के मुताबिक 450 रु. में रसोई गैस उपलब्ध कराएगी। पार्टी ने कहा, हमारी मांग है कि सस्ती एलपीजी पूरे देश के लिए उपलब्ध करायी जानी चाहिए। इसे तीन राज्यों तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। AAP ने कहा कि हम तेलंगाना में शानदार जीत के लिए कांग्रेस को भी बधाई देते हैं। हालांकि, यह लोकसभा के लिए देश के मूड को प्रतिबिंबित नहीं करता है क्योंकि कांग्रेस ने 2018 में एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल की थी लेकिन भाजपा ने 2019 लोकसभा में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग अब 6 दिसंबर को दिल्ली में होगी, जिसमें हम आगे की रणनीति तय करेंगे।

छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की तैयारी में बीजेपी

भाजपा छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 46 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वोटों की गिनती अभी भी जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में जीत पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का कहना है कि इस सरकार ने किसानों की हितैषी होने का नाटक किया और केंद्र द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय चुराया। उन्होंने कहा कि हम इन तथ्यों के साथ लोगों के पास गए और उन्होंने विश्वास हम पर विश्वास किया। नबीन ने कहा कि हमने ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान उस विश्वास को भी देखा… हम जानते थे कि अगर हम वास्तविक मुद्दों के साथ लोगों के पास जाएंगे, तो वे हम पर भरोसा करेंगे।

तेलंगाना के नतीजों पर क्या कह रहे ओवैसी

हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने एक फैसला लिया है और हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि पिछले 10 सालों में KCR के नेतृत्व में तेलंगाना में विकास हुआ लेकिन हम जनता के फैसले की इज्जत करते हैं… 7 सीटों पर हमें जीत दिलाने के लिए मैं जनता का शुक्रगुज़ार हूं।

हमारे लिए दल से बड़ा देश है, बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए दल से बड़ा देश है… भारत विकसित होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाली ताकतें अब एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी… हमें उनसे मुकाबला भी करना है, उनके फेक नैरेटिव को जवाब भी देना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सकारात्मकता ऊर्जा का भाव शुरू किया है… हमें यह ऊर्जा बनाए रखनी है… हम 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास को बनाए रखना है।

तेलंगाना में बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार

कामारेड्डी: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष का कहना है कि बीजेपी ने तेलंगाना में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा वोट प्रतिशत मिला…इस बार हमें 8 सीटें मिलीं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कामारेड्डी में बीजेपी उम्मीदवार वेंकट रमण रेड्डी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने केसीआर और रेवंत रेड्डी को हराया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें