अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*प्रधानमंत्री हटाओ,बनारस की जनता की आवाज़ कौन सुनेगा ?*

Share

   -सुसंस्कृति परिहार 

एक नारे ने पिछले चुनाव में ख़ूब धूम मचाई थी कि मोदी है तो सब मुमकिन है। बनारस जो प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। वहां से प्रधानमंत्री की जीत पर  तभी से संशय की स्थिति बनी हुई थी।  हालांकि मोदी ने जीत तो मुमकिन कर दी थी किन्तु वहां के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने इस चुनाव में हुई धांधलियों का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने जबसे खोल दिया है जिसमें वोट चोरी , तमाम तरीकों से करने के प्रमाण मिले हैं।उनका ये भी मानना कि लगातार प्रारंभिक सात चरणों में अच्छी बढ़त से आगे चल रहे अजय राय के बाद यकायक मतगणना का काम रोका गया। उसके बाद के परिणाम यकायक बदलना शुरू हो गए

आखिरी दौर में मोदी एक लाख से अधिक मतों से विजयी घोषित किए गए तथा तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर पहुंच गए।इस चोरी से जनता खौल उठी है।

बनारस की जनता की वोट चोरी करने की ख़बर से जयप्रकाश नारायण की वह बात आज याद आती है जिन्होंने कहा था यदि जनप्रतिनिधि आपकी इच्छाओं पर खरा ना उतरे तो उसे जनता को वापस बुला लेना चाहिए।

बनारस में जितना जन आक्रोश है आज उसकी आवाज सुनने वाला कोई  नहीं है।आज जिस सरकार की पार्टी में रिटायर आतंकी शामिल हों। वह जिस चाहे पर एफआइआर दर्ज कर राष्ट्र द्रोही सिद्ध कर जेल में डाल सकती है ,कभी भी लोग पुलिस के दमन का शिकार हो सकते हैं।यह जानने के  बावजूद जिस तरह बनारस में मोदी के खिलाफ लोग हल्ला बोल रहे हैं। मोदी को हारा हुआ प्रत्याशी बताकर अजय राय को अपना सांसद घोषित कर जनता ने जिस तरह विजय जुलूस निकाला। जिसका जगह जगह  शानदार स्वागत किया।यह अब 

तक के लोकतांत्रिक इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है कि मौजूदा प्रधानमंत्री को पराजित घोषित कर जनता ने अपना सांसद चुना है।

चूंकि ये वक्त बेईमानों की सत्ता का है जगह जगह इस तरह वोट चोरी के आंकड़े बता रहे हैं यह सरकार वोट चोरी से बनी है। जिसमें चुनाव आयोग ने निष्पक्ष ना होकर सरकार की कठपुतली बन कर उसे जिताने की भरपूर कोशिश की लेकिन जहां विपक्ष में वोट चोरी के बावजूद अधिक मत पड़े थे वहां ये नाकाम रहे इसलिए 240 पर सिमट गए और दो दलों की बैशाखियों पर टिके हैं।ये दोनों बैशाखियां नायडू और नीतीश मोदी  ख़रीद फरोख्त से दबाव में हैं। लोभ लालच के साथ ये अपने गुनाहों पर पर्दा डलवाए हुए हैं।

बहरहाल ,सरकार जैसे तैसे बची हुई है। किंतु भाजपा में जो अंदरूनी वैमनस्य इन दिनों पनपा है और वोट चोरी के जो इल्ज़ाम सामने आए हैं उससे देश भर में जो जनाक्रोश उभरा है।उसकी बदौलत देर सबेर ज़रुर   सरकार में कुछ परिवर्तन निश्चित होगा।

लेकिन सवाल यही है, कि देश भर चीखती चिल्लाती जनता की आवाज़ कौन सुनेगा? बनारस की जनता ने अपने चुनाव में अजय राय को विजयी घोषित कर दिया।क्या इसका कुछ भी असर मोदी पर पड़ेगा? जन सहानुभूति के लिए अपनी जनता के बीच वे जाएंगे।सच का सामना करेंगे।

यह मुनासिब नहीं क्योंकि जब तक मोदी है उसका चुनाव आयोग है तब तक सब कुछ मुमकिन है।जनता की आवाज़ क्या सुप्रीम कोर्ट सुनेगा?मोदी को हटाने की हिम्मत जुटा पाएगा।या फिर वहां चुनाव कराकर जनता को अपना सांसद चुनने का अवसर देगा।

सबसे बड़ी दिक्कत तो तब आएगी जब प्रधानमंत्री अपने दल बल के साथ मणिपुर की तरह वहां पहुंचेंगे और भीड़ ना के बराबर होगी। किंतु मीडिया में आनंद विभोर मोदी मोदी चिल्लाती भगवा बिग्रेड दिखाई जाएगी और दूसरे  ही दिन सोशल मीडिया जनता को वास्तविक स्थिति दिखाएगी।

इसलिए ज़रुरत इस बात की है।विरोध दर्ज कराएं, अदालत जाएं और आने वाले चुनावों के लिए सजग रहें। वोट लिस्ट पर खासतौर पर नज़र रखने की जरूरत है उसके मुताबिक मतदान हो।वोट डालकर चुप नहीं बैठना हैं।सभी को मतदान करना होगा। क्योंकि चोरों के लिए रात रात भर जागरण करने का रिवाज है। कैमरे और ईवीएम के भरोसे में ना रहें। बराबर जागरूक रहना होगा क्योंकि आपकी आवाज़ सुनी जाए यह सपने में भी संभव नहीं है फिर भी जय के लिए सतर्क रहें क्योंकि बेईमानों से निपटना आसान नहीं है आपका भारी मतदान ही अब जीत की गारंटी है ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें