अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 आमिर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की सफलता की उम्मीद क्यों कर रहे हैं?

Share

एस पी मित्तल,अजमेर

11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पूरी तरह आमिर खान की ही है, क्योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर और हीरो आमिर ही हैं। ये वो ही आमिर है जिन्हें कभी भारत में रहने से डर लगता था। आमिर को मंदिरों में भगवानों की प्रतिमाओं को दूध का भोग लगाने पर भी एतराज है। सवाल उठता है कि जब आमिर को अपना देश इतना नापसंद हैं तब वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की सफलता की उम्मीद क्यों कर रहे हैं? बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर आमिर ने 150 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और इस राशि को वसूलने के लिए आमिर ने देशभर में पीवीआर सिनेमा घर बुक कर लिए हैं। यानी इन सिनेमा घरों में सिर्फ आमिर की ही फिल्म चलेगी। आमिर अब अपनी फिल्म को सफल बनाने का कितना भी जतन कर लें, लेकिन सोशल मीडिया में इस फिल्म को जोरदार बैंड बज रहा है। आमिर के प्रोडक्शन हाउस ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन देकर फिल्म के विरोध को कम किया है, लेकिन सोशल मीडिया का विरोध काबू में नहीं आ रहा है। आमिर खान तीन निकाह करे या चार इस पर किसी को एतराज नहीं है, लेकिन यह सवाल वाजिब है कि जब आमिर को अपने ही देश की परंपराओं पर एतराज है तो परंपराओं का निर्वाह करने वाले लोग आमिर की फिल्म को क्यों देखे? पीवीआर सिनेमा घर का न्यूनतम टिकिट 200 रुपए है। ऐसे में धार्मिक परंपराओं का निर्वाह करने वाले लोग फिल्म का टिकट खरीद कर 200 रुपए क्यों बर्बाद करें। पूरा देश जानता है कि आमिर ने अपनी अधिकांश फिल्मों में हिन्दू समाज के आस्थावान चरित्रों का मजाक उड़ाया है, जबकि किसी अन्य धर्म का मजाक उड़ाने की हिम्मत आमिर ने कभी नहीं दिखाई। यह माना कि हिन्दू समाज बहुत सहिष्णु है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सहिष्णुता का फायदा उठाया जाए। कुछ लोग कह सकते हैं कि फिल्म को आमिर के बयानों से न जोडा जाए, लेकिन ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि अब देश में जागरूकता आ गई है और सोशल मीडिया के जमाने में हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया जा सकता है। आमिर खान अब चाहे कितना भी दम लगा लें, लेकिन उन फिल्म का बैंड बज चुका है। बैंड की आवाज  आमिर खान को भी सुनाई दे रही होगी। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें