अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस संपूर्ण विपक्ष की लड़ाई क्यों नहीं लड़ रही है

Share

 शिवानन्द तिवारी, पूर्व सांसद

कांग्रेस अकेले अपनी ही लड़ाई क्यों लड़ रही है. संपूर्ण विपक्ष केंद्र के विभिन्न जाँच एजेंसियों के निशाने पर है. आज राहुल गांधी ईडी के निशाने पर हैं. कल घंटो पूछताछ के बाद आज भी बुलाहट पर वहाँ गए है.

कांग्रेस पार्टी सही मान रही है कि राहुल गांधी को प्रताड़ित करने के लिए उनके विरुद्ध ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए इसके विरुद्ध वह जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के मुख्यमंत्री तक इसके विरोध में हिरासत में गये.

सवाल यह है कि कांग्रेस संपूर्ण विपक्ष की लड़ाई क्यों नहीं लड़ रही है ! केवल कांग्रेस ही नहीं संपूर्ण विपक्ष मोदी सरकार के निशाने पर है. विपक्षी दलों के नेताओं का मुँह बंद करने के लिए जिस प्रकार जाँच एजेंसियों दुरूपयोग किया जा रहा है वह हमारे संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात है. इसलिए सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उसका यह दायित्व बनता है कि वह इसके विरुद्ध संघर्ष में संपूर्ण विपक्ष को संगठित कर उसका नेतृत्व करे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें