अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सबसे अलग क्यों है ? पिपरिया का रामचरित मानस यज्ञ और सम्मेलन

Share

गोपाल राठी – पिपरिया

पिपरिया की गल्लामंडी जो अब पुरानी हो गई ।

इस गल्लामंडी में लगभग 75 सालों से रामचरित मानस यज्ञ और सम्मेलन का अनवरत  आयोजन हो रहा है । यज्ञ की अवधि में पूरी मंडी को तुलसी नगर के नाम से पुकारा जाता है । यज्ञ शाला और प्रवचन आदि के लिए यह शहर के मध्य सबसे बड़ी जगह रही है । जो स्टेशन के एक दम करीब रही । इस बड़े भूभाग के एक बड़े हिस्से पर भाजपा ने भूमि लीज पर लेकर अपना कार्यालय और दुकाने बना दी और उससे लगी भूमि पर नगरपालिका ने पार्किंग बना दी । कुल मिलाकर स्थिति यह है कि तुलसी नगर का भूगोल गड़बड़ा गया है । कतिपय कठिनाइयों के बावज़ूद इस बार यज्ञ यही होने जा रहा है । अगले आयोजन तक यह भूमि खाली रहेगी या नहीं इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता ? जनचर्चा है कि नगर के भाग्य विधाता पुरानी गल्लामंडी में व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाने के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे है । अगर यह प्रोजेक्ट परवान चढ़ा तो गल्ला मंडी और तुलसी नगर इतिहास बन जायेगा ।

पिपरिया में लम्बे समय से चल रहे रामचरित मानस यज्ञ और सम्मलेन में कथा वाचक ,से लेकर बड़े-बड़े विद्वान ,धर्माचार्य  और नवोदित प्रवचनकार पिपरिया आते रहे है । सम्मलेन में पधारे बैरागी बाबा ने तो पूरी बस्ती को भगवत रस से सराबोर कर दिया था । उनके लोकप्रिय भजन  “मिलता  है सच्चा सुख केवल भगवान् तुम्हारे चरणों में ” ने तो सबको दीवाना बना दिया था  l सुश्री उमा भारती बचपन में इस मंच से प्रवचन कर चुकी है । इस मंच पर कुछ सांप्रदायिक मनोवृति और संगठन विशेष की पैरवी करने वाले संत भी संयोग से आ जाते थे ..परन्तु यह अच्छी बात है कि समिति ने  इस तरह के भड़काऊ प्रवचनकारो को दुबारा बुलाने से परहेज किया ।

मानस सम्मेलन में कोई ईसाई धर्म प्रचारक रामकथा पर प्रवचन करें यह आज के विषाक्त किए गए वातावरण में संभव नहीं है l लेकिन उस समय  पिपरिया में आयोजित रामचरित मानस यज्ञ और सम्मलेन में फादर कामिल बुल्के का आना पिपरिया नगर के इतिहास की अनोखी घटना थी  l जर्मनी मूल के इसाई धर्म प्रचारक डॉ फादर कामिल बुल्क ने भारत के विभिन्न अंचलो ,प्रदेशो और भाषाओ में कही -सुनी -लिखी रामकथाओ के आधार  पर  शोध परक ग्रन्थ “राम कथा “की रचना कर समस्त राष्ट्र में सम्मान पाया  l अहिन्दी भाषी होते हुए उनके द्वारा तैयार हिंदी अंग्रेजी शब्दकोष की उपयोगिता और प्रमाणिकता आज भी है l

फादर कामिल बुल्के ने मानस सम्मलेन के मंच से राम कथा के रूप और रूपको पर अपना प्रवचन दिया था  l  

उस प्रवास के दौरान फादर कामिल बुल्के 

महाविद्यालय के शिक्षको और छात्रो के आमन्त्रण पर  महाविद्यालय भी पधारे थे और अपने प्रेरनादायी  उदबोधन से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध  कर दिया था l

 फादर कामिल बुल्के को पिपरिया स्टेशन पर विदाई का यह दुर्लभ चित्र है जो लगभग पचास साल से ज़्यादा पुराना है । चित्र में प्रो.वाय.डी. उपाध्याय तथा छात्रगण दिखाई दे रहे है । पिपरिया महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर यज्ञदत्त उपाध्याय के सुपुत्र श्री प्रभात रंजन उपाध्याय ( रिटायर्ड SDM ) राजीव रंजन उपाध्याय ( रिटायर्ड उद्योग निरीक्षक ) की महाविद्यालयींन शिक्षा पिपरिया में ही हुई । यह चित्र उनकी लाइब्रेरी से मिला ।

(गोपाल राठी – पिपरिया )

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें