अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वाइफ स्वैपिंग पार्टीज…शहरों में बढ़ता बीवी की अदला-बदली का खेल 

Share

भोपाल की रहने वाली नीलोफर ( बदला हुआ नाम) दो दिन अपने मायके भोपाल लौटी। वो अपनी पति के पास बीकानेर में रह रही थी। नीलोफर का पति बिकानेर में एक फाइव स्टार होटल में मैनेजर है। वो मायके लौटी तो उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, उसके चेहरे पर एक खौफ था, उसकी आवाज में दर्द और घबराहट थी। ‘मां उन्होंने मुझे वाइफ स्वैपिंग पार्टी में शामिल होने के लिए कहां’- रो-रोकर नीलोफर ने अपनी मां को अपने पति की वो हकीकत बताई जिसे सुनकर पूरा परिवार सन्न रह गया।

कैसे चलता है वाइफ स्वैपिंग खेल?
इस खबर में हम आगे बढ़ें, इससे पहले आप जान लीजिए वाइफ स्वैपिंग होती क्या है। पिछले कुछ सालों में वाइफ स्वैपिंग शब्द अक्सर खबरों में सुनने को मिल जाता है। वाइफ स्वैपिंग यानी बीवियों की अदला-बदली। सेक्स लाइफ को मसालेदार बनाने के लिए इन दिनों वाइफ स्वैपिंग का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग एक एक रात के लिए दूसरे की पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते हैं और अपनी पत्नी को उस महिला के पति के पास भेजते हैं।

वाइफ स्वैपिंग यूरोपिन देशों में काफी मशहूर है, लेकिन हमारे देश में भी अब हाई क्लास सोसाइटी में बीवियों की अदला-बदली का ये खेल धड़ल्ले से खेला जा रहा है। वाइफ स्वैपिंग को लेकर कई ग्रुप भी बनाए जाते हैं जिनमें इस तरह के कपल्स एक दूसरे से जुड़ते हैं और फिर आपसी रजामंदी से दूसरे के पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं। कई बार इस तरह के गेम के लिए बकायदा काफी बड़े ग्रुप भी तैयार किए जाते हैं। ड्रॉ निकाला जाता है जिससे ये तय होता है कि कौन किसकी पत्नी के साथ जाएगा। नए-नए तरीकों से वाइफ स्वैपिंग का ये गेम भारत में भी जगह ले रहा है। इस तरह के गेम में पति-पत्नी दोनों की मर्जी शामिल होती है इसलिए ज्यादातर मामलों में ये खबरों का हिस्सा नहीं बन पाते, लेकिन कई बार पति जबरन पत्नी को दूरे शख्स के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर करता है।

बिल्कुल ऐसा ही हुआ बिकानेर में जहां नीलोफर का पति एक होटल में काम करता है। नीलोफर के मुताबिक, यहां वाइफ एक्सचेंज पार्टी होती थी और उसका पति मोहम्मद अम्मार उसे उस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए लगातार दवाब बना रहा था। उसने जब इनकार किया तो उसके पति का कहना था कि तुम गंवार हो। नीलोफर के मुताबिक वो चाहता था कि नीलोफर उसके दोस्त के साथ सेक्स करे। नीलोफर के इनकार करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। नीलोफर ने बताया कि पति ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं हैवान ने नीलोफर के साथ अप्राकृतिक सेक्स भी किया। नीलोफर बड़ी मुश्किल से बीकनेर से बचकर अपने मायके भोपाल आई और सारी बातें अपने परिवारवालों को बताईं। लड़की के परिवार मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। भोपाल का ये मामला कोई नया नहीं है, वाइफ एक्सचेंज या वाइफ स्वैपिंग के केस अब लगातर सामने आ रहे हैं।

जुलाई, 2022
मुज्जफरनगर

उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उस महिला की शादी 2021 में गुरुग्राम के एक शख्स के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम में ही वाइफ स्वैपिंग पार्टीज होती है, जहां उसका पति उसे शामिल होने के लिए जबरदस्ती करता है। अगर वो मना करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। इतना ही नहीं, महिला ने बताया कि उसके पति ने धमकी दी हुई है कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा।

जनवरी, 2022
कारुकाचल, केरल

यहां भी वाइफ स्वैपिंग का ऐसा ही मामला सामने आया। एक बड़ा ग्रुप इस तरह की पार्टी आयोजित कर रहा था जिसमें वाइफ स्वैपिंग होनी थी। एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पार्टी का भंडाफोड़ हो गया। दरअसल इस महिला का पति भी इसे पार्टी का हिस्सा बनने के लिए मजबूर कर रहा था और महिला पार्टी में नहीं जाना चाहती थी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिफ्तार किया था। उनमें ज्यादातर लोग केरल के थे जबकि कुछ लोग गोवा के रहने वाले थे। पुलिस को संदेह था कि इस तरह वाइफ स्वैपिंग के कई और ग्रुप भी यहां एक्टिव हैं।

वाइफ स्वैपिंग के मामले तब तक सामने नहीं आ पाते, जब तक पति-पत्नी में रजामंदी होती है। वैसे कानून की नजर से देखें तो पति-पत्नी खुशी-खुशी वाइफ स्वैपिंग में शामिल हों तो भी यह गैर-कानून है। हालांकि, तब बात पुलिस तक बात पहुंच ही नहीं पाती है। लेकिन जब पत्नी इनकार कर देती है और उस पर दबाव बनाया जाता है तब यह घिनौना सच सामने आने लगता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें