अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियाँ में योग दिवस मनाया गया 

Share

 कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश

 जैसे कि हम जानते हैं कि  21 जून को पूरे भारतवर्ष में योग दिवस मनाया जाता है। किसी उपलक्ष में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियाँ में 11वां योग दिवस मनाया गया।जिसका विषय है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जो इस महत्वपूर्ण सत्य को प्रतिध्वनित करता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रह स्वास्थ्य अविभाज्य रूप से जुड़े हुए हैं। गाहलियाँ के उप प्रधान किशोरी लाल मेहता ने इसी उपलक्ष्य में गाहलियाँ पाठशाला में आकर बच्चों को योग करवाया और बच्चों को नशे से दूर रहने की शिक्षा दी। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य अजय चौहान ने किशोरी लाल मेहता जी का धन्यवाद किया जो विद्यालय में आकर हर वर्ष बच्चों को योग दिवस पर योग करवाते हैं और अच्छी-अच्छी बातें सीखते हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान की ओर नवनीत वालिया,राजीव डोगरा, विकास चौधरी,संजीव शर्मा,भारती,पंकज धलोरिया,विक्रम इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें