इंदौर की रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर शहर का एक अनोखा और खास त्योहार है। इस दिन पुराने शहर के इलाकों में रंगों के शौकीन बड़ी संख्या में गेर में शामिल होते हैं और रास्ते में खड़े लोगों पर रंग बरसाते हुए आगे बढ़ते हैं।इस बार रविवार होने से इंदौर में गेर की रौनक और भी बढ़ने वाली है। शहर की गलियों में खुशियों के रंग घोलने के लिए तैयार है। यह सिर्फ एक जुलूस नहीं, बल्कि इंदौर का वो बेमिसाल अहसास है जहां गेर में गैर भी अपने हो जाते है।
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रंगपंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर को शीतलामाता बाजार से गौराकुंड व खजूरी मार्केट के प्रतिष्ठानों की छत पर बैठकर शहरवासी निहार सकेंगे।गौरतलब है कि इंदौर की गेर को देखने के लिए हर वर्ष देश व विदेश के लोग भी आते हैं। ऐसे में पारंपरिक गेर को निहारने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है।

गेर के दौरान आसमान में दूर-दूर तक रंगों के बादल छा जाते हैं। इन खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के लिए इस बार भी शहर के लोग गेर वाले मार्गों पर स्थित मकानों की छतें बुक कर सकेंगे और अपने परिवार के साथ इस आयोजन का मजा ले पाएंगे। प्रशासन ने पिछले साल भी यह व्यवस्था की थी, जो काफी सफल रही थी।
विज्ञापन
शीतला माता बाजार से लेकर गौराकुंड और खजूरी मार्केट तक की छतों से लोग गेर की रौनक देख सकेंगे। हर साल इस आयोजन को देखने के लिए दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग इंदौर पहुंचते हैं। जिनके घर गेर के मार्ग पर पड़ते हैं, वहां अब छोटी-छोटी पार्टियों का भी आयोजन होने लगा है, जहां लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर रंगपंचमी का उत्सव मनाते हैं। इस साल गेर के मार्ग पर स्थित आठ छतों पर 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इनकी बुकिंग बुक माय शो के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए लोगों को टिकट खरीदना होगा।
इस बार 8 मार्च को रविवार होने के कारण प्रशासन ने अलग से छुट्टी घोषित नहीं की है। रविवार होने की वजह से इस बार गेर में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। करीब चार किलोमीटर लंबे गेर मार्ग पर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजली के तार और केबल हटाए जा रहे हैं, साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है।
परंपरा के अनुसार इस बार भी चार गेर इस जुलूस का हिस्सा होंगी। लगभग 100 फीट तक रंग फेंकने वाली विशेष रंग मिसाइलें भी तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा डीजे और भजन मंडलियां भी गेर में शामिल होंगी। नगर निगम की गेर भी इस जुलूस का हिस्सा रहेगी, हालांकि शहर में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के कारण मेयर पुष्यमित्र भार्गव इस बार गेर में शामिल नहीं होंगे।
इंदौर में रंग पंचमी की गेर की तैयारियां पूरी:डीजे रहेगा प्रतिबंधित, हुड़दंगियों और नशाखोरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
इंदौर में रविवार को रंग पंचमी का पर्व पारंपरिक तरीके से उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के निर्धारित मार्गों से विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा रंगारंग गेर निकाली जाएगी।
कैसे बुक करें टिकट?बुक माय शो से सीट बुक करने की मिलेगी सुविधा
गेर मार्ग की आठ छतों पर करीब 150 से 200 दर्शकों को बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बुक माय शो के माध्यम से इसके लिए टिकट भी बुक किए जा सकेंगे। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अर्थ जैन के मुताबिक इस संबंध में बुक माय शो कंपनी से बात की जा रही है।
पिछले वर्ष की तय दरों पर ही दर्शकों को गेर मार्ग की छत पर बैठकर गेर को निहारने का मौका मिल सकेगा। गौरतलब है कि इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के दौरान लाखों लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।
गेर मार्ग से हटाई उलझी केबल व वायर
गेर मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने गेर मार्ग पर उलझी केबल व वायर को हटाने की कार्रवाई की। मंगलवार को विजय चाट हाउस चौराहा से सराफा थाना के बीच व मार्ग के अन्य हिस्सों से केबल हटाई गई।
असुरक्षित ढांचों को हटाने के निर्देश
निगमायुक्त ने अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे गेर मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, बाधक सामग्री अथवा असुरक्षित ढांचे को तत्काल चिन्हित कर हटाए। इसके अलावा भविष्य में पुनः अव्यवस्थित केबल न लगें, इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी रखी जाए।






Add comment