अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लॉकडाउन में बेबसी : भूख मिटाने के लिए युवक सड़क पर फैला दूध पी गया

Share

कानपुर

लॉकडाउन के कारण कई लोग कितने बेबस हो गए हैं, कानपुर की इस घटना से यह समझा जा सकता है। यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भूख से बेहाल युवक सड़क पर गिरा दूध पी रहा है। यह वीडियो जिले के सुतरखाने का बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक, यह वाकया रविवार दोपहर हुआ। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सुतरखाने के लोगों ने बताया कि रविवार को एक दूध वाले की साइकिल पलट गई। इससे उसका पूरा दूध सड़क पर फैल गया। इसके बाद दूधवाला वहां से चला गया। तभी एक युवक उस जगह से गुजरा। उसे बहुत भूख लगी थी। उसने जमीन पर दूध गिरा देखा तो घुटने के बल बैठ गया और दूध पीने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों को उस पर दया आ गई। उन्होंने युवक को खाने का सामान दिया।

फैक्ट्रियों में सन्नाटा, मजदूर बेरोजगार
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लंबा चलने से मजदूरों के सामने खाने का संकट हो गया है। कई मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। कानपुर को देश में औद्यौगिक नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां की फैक्ट्रियों और छोटे-छोटे कारखानों में बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर यूनिट बंद हो चुकी हैं। इनमें काम करने वाले मजदूर परेशान हैं।

लॉकडाउन में नहीं मिल रहा खाना
बताया जाता है कि इस बार लॉकडाउन में शहर में कहीं भी जिला प्रसाशन की ओर से खाना या राशन नहीं दिया जा रहा है। इस बार सामाजिक संस्थाएं भी इसके लिए आगे नहीं आ रही हैं। इससे बेघरों और मांगकर खाने वालों को भी दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें