अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

युवा कांग्रेस की परिवर्तन वाहन रैली से राजवाड़ा पर लगा जाम

Share

इंदौर

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुआई में शहर यूथ कांग्रेस द्वारा राजवाड़ा से राज मोहल्ला तक वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, परीक्षाओं में घोटाले, बाल तस्करी, साम्प्रदायिकता, बढ़ते अपराध, बढ़ती नशाखोरी, प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार और इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह बाइक रैली निकाली गई। इससे पूरे राजवाड़ा पर चारों तरफ से जाम लग गया है। गुरुद्वारा चौराहा भी ब्लॉक है।

युवा कांग्रेस के लगभग 3 सौ कार्यकर्ताओं वाहन रैली में शामिल हुए। रैली राजवाड़ा से कलेक्ट्रेट होते हुए राज मोहल्ला पहुंची।

इससे पहले इंदौर आते समय श्रीनिवास बीवी कावड़ यात्रा में भी शामिल हुए। श्रीनिवास राजवाड़ा चौक पहुंच कर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कावड़ यात्रा में शामिल भीड़ के बाइक रैली में शामिल होने के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक की स्थिति बिगड़। रैली में इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ ख़ान, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता में शामिल हुए।

जिस रास्ते से रैली निकली वहां हाथों हाथ सफाई

यूथ कांग्रेस द्वारा राजवाड़ा से राजमोहल्ला तक निकाली गई वाहन रैली में नगर निगम की टीम भी साथ चल रही थी। जिन रास्तों से रैली निकल वहां तुरंत सफाई भी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी आज इंदौर में हैं। इस अवसर पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान बाइक रैली निकाल रहे हैं। यह रैली मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, परीक्षाओं में घोटाले, बाल तस्करी, साम्प्रदायिकता, बढ़ते अपराध, बढ़ती नशाखोरी, प्रदेश में हो रहे आदिवासियों पर अत्याचार और इंदौर नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज ने बताया कि यह युवा परिवर्तन रैली है। इसमें बड़ी संख्या में युवा मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

राजवाड़ा से शुरू हुई रैली

रैली की शुरुआत राजवाड़ा से हुई, जहां श्रीनिवास ने मा अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पैदल मार्च के रूप कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भावन पहुंचे। जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रैली को हरी झंडी दिखाई। यह वाहन रैली राज मोहल्ला पर समाप्त होगी।

ये है रैली का एजेंडा

– एक रैली जिसमें आवाज है परिवर्तन की

– एक रैली जिसमें आगाज है परिवर्तन का

– एक रैली जिसमें आवाज है 13 लाख पटवारी अभ्यर्थियों की

– एक रैली जिसमें दर्द है महंगाई का

– एक रैली जो मांग है रोजगार की

– एक रैली जो जंग है भ्रष्टाचार के खिलाफ

– एक रैली जिसमें दर्द है मणिपुर का

– एक रैली जो आवाज है महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ

– एक रैली जो आवाज है नशाखोरी के खिलाफ

– एक रैली जिसमें विरोध है बढ़ते अपराध का

– एक रैली जो मांग है इंसाफ की

– एल रैली जो आवाज है भ्रष्टाचार के खिलाफ

– एक रैली जो प्रहार है 50% कमीशन की व्यवस्था पर

– यह रैली है साम्प्रदायिकता के खिलाफ

सोमवार की सुबह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, वहां उनका स्वागत करने के लिए इंदौर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल अपना हुजूम लेकर खड़े थे। दौलत पटेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पमाला पहनाकर व नारेबाजी कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोशिला स्वागत किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, इंदौर प्रभारी अजीत सिंह, मानसिंह गौड़ समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।

स्वागत के बाद पटेल अपनी कार में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी को होटल प्राइड ले गए। श्रीनिवास कावड़ यात्रा व उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे हैं। होटल से वे बाइक रैली के बाद उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के स्वागत में इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे कार्यकर्ता।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के स्वागत में इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे कार्यकर्ता।

कार में दौलत पटेल और श्रीनिवास बी.वी.

कार में दौलत पटेल और श्रीनिवास बी.वी.

श्रीनिवास बी.वी. के साथ कार्यकर्ता।

श्रीनिवास बी.वी. के साथ कार्यकर्ता।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें