अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत, 12 फरवरी को ऐसे ही हादसे में 19 जानें गई थीं

Share

चेन्नई

तमिलनाडु में विरुद्धनगर की पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग जान से 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 5 लोग घायल भी हो गए। विरुद्धनगर के ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेस ने घटना की पुष्टि की। यह जगह शिवकाशी के पास है और यहां पटाखे बनाए जाते हैं। 12 फरवरी को इसी जगह हुई घटना में 19 लोग मारे गए थे।

जानकारी के मुताबिक, पटाखा बनाने की यूनिट में गुरुवार की शाम को आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन आग में झुलसे हुए लोग एक-एक करके जिंदगी की जंग हारते चले गए। विरुद्धनगर में इस महीने पटाखा फैक्ट्री में यह दूसरा बड़ा हादसा है।

  • 12 फरवरी आग में गई थी 19 जानें
  • तमिलनाडु के विरुद्धनगर में 12 फरवरी को भी पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। तब कैमिकल मिक्स करते समय हादसा हुआ था। पटाखों के लिए कई केमिकल को मिलाकर मसाला तैयार करने के दौरान भड़की आग इतनी तेजी से फैली थी कि फैक्ट्री भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। झुलसने से 25 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें