अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तलाश

Share

ढूंढने पर भी नहीं मिलते
वह लोग जो सत्य की बात
सब से किया करते हैं।

ढूंढने पर भी नहीं मिलते
वह लोग जो अपने होकर
अपनापन दिखाए करते है।

ढूंढने पर भी नहीं मिलते
वह लोग जो सच्ची मोहब्बत की
तलाश किया करते है।

ढूंढने पर भी नहीं मिलते
वह लोग जो सब होते हुए भी
आम सा जीवन जिया करते है।

ढूंढने पर भी नहीं मिलते
वह लोग जो सत्य के लिए जी जान से
लड़ा करते है।

ढूंढने पर भी नहीं मिलते
वह लोग जो राम में भी रहीम
ढूंढ लिया करते है।

ढूंढने पर भी नहीं मिलते
वह लोग जो मस्तिष्क के साथ ह्रदय को भी
स्थिर रख लिया करते है।

डॉ.राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें