अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘कोविड टीथ’ : दांतों-मसूड़ों पर भी कहर बरपा रही है कोरोना की चौथी लहर 

Share

डॉ. नीलम ज्योति

 _कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनियाभर में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। एशिया और यूरोप के कई देशों में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इसे कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत को भी जल्द चौथी लहर का सामना करना पड़ सकता है।_
इस बार मामले बढ़ने की वजह ओमीक्रोन के सबवेरिएंट बीए.2 (Omicron BA.2) को माना जा रहा है।
     कोरोना महामारी (Covid pandemic) को दो साल हो गए हैं और यह वायरस हर बार एक नया रूप लेकर तबाही मचा रहा है। जिस तेजी से कोरोना के वेरिएंट बदल रहे हैं, उसी तेजी से इसके लक्षण भी बदल रहे हैं। अब सिर्फ बुखार, खांसी या गले में खराश होना इसके लक्षण नहीं रह गए हैं।
  _बेशक कोरोना मुख्य रूप से सांस की बीमारी है। लेकिन कई लोगों में ऐसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं, जो श्वसन प्रणाली से परे मुंह को प्रभावित कर सकते हैं।_
   जैसे-जैसे समय बीत रहा है कोरोना फेफड़ों के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर वार कर रहा है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि कोरोना दांत और मसूड़ों को प्रभावित कर रहा है और मरीजों में इससे जुड़े लक्षण पाए गए हैं।

एक्सपर्ट इसे ‘कोविड टीथ’ (COVID Teeth) बता रहे हैं। कोरोना की चौथी लहर से पहले आपको इन लक्षणों को समझने की जरूरत है।
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने डेंटल हेल्थ और कोविड-19 के लक्षण के बीच संबंध पाया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस दांतों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है.
कोरोना के लक्षणों पर हुए 54 अध्ययनों की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि कोरोना के शीर्ष 12 लक्षणों में दांत दर्द या मुंह से संबंधित लक्षण नहीं थे। इसमें बुखार (81.2 प्रतिशत), खांसी (58.5 प्रतिशत) और थकान (38.5 प्रतिशत) सबसे आम लक्षण थे।
कोरोना के कुछ ऐसे लक्षण आपके मुंह या मसूड़ों में तब दिखाई देते हैं, जब वायरस डेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है। ऐसा होने से आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं :
मसूड़ों में दर्द
बुखार
लगातार खांसी
अत्यधिक थकान
मसूड़ों में खून का थक्का जमना
जबड़े या दांत में दर्द (ऐसा लगातार तनाव के कारण होता है).
{चेतना विकास मिशन)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें