जूली सचदेवा (दिल्ली)
_आयुर्वेद के अनुसार आंवला श्रेष्ठ रसायन है. यह अमृत है. आमलकी चूर्ण, त्रिफला, च्यवनप्रास जैसी तमाम आयुर्वेदिक दवाओं का मुख्य घटक है आँवला._
यह दाह, खाँसी, श्वास रोग, कब्ज, पाण्डु, रक्तपित्त, अरुचि, त्रिदोष, दमा, क्षय, छाती के रोग, हृदय रोग, मूत्र विकार आदि अनेक रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। वीर्य को पुष्ट करके पौरुष बढ़ाता है, चर्बी घटाकर मोटापा दूर करता है।
सिर के केशों को काले, लम्बे व घने रखता है। दाँत-मसूड़ों की खराबी दूर होना, कब्ज, रक्त विकार, चर्म रोग, पाचन शक्ति में खराबी, नेत्र ज्योति बढ़ना, बाल मजबूत होना, सिर दर्द दूर होना, चक्कर, नकसीर, रक्ताल्पता, बल-वीर्य में कमी, बेवक्त बुढ़ापे के लक्षण प्रकट होना, यकृत की कमजोरी व खराबी, स्वप्नदोष, धातु विकार, हृदय विकार, फेफड़ों की खराबी, श्वास रोग, क्षय, दौर्बल्य, पेट कृमि, उदर विकार, मूत्र विकार आदि अनेक व्याधियों के घटाटोप को दूर करने के लिए आँवला काफी उपयोगी है।आँवला आँखों की दृष्टि (नज़र) में सुधार लाता है एवं आँखों में जलन और खुजली से राहत प्रदान करता है।
शहद के साथ आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि यह अंतर-ओक्यूलर तनाव को कम कर, निकटता और मोतियाबिंद में सुधार करता है।
आंवला एक प्राकृतिक बाल टॉनिक (Hair Tonic) है और न केवल यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है, यह उन्हें झड़ने से भी बचाता है।
आंवला कई बाल के टॉनिकों में प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह बाल विकास और बाल रंजकता को बढ़ाता है। ताजा आंवला खाने या बालों की जड़ों पर इसका पेस्ट लगाने से बाल विकास और रंग में सुधार होता है।
यह रूसी एवं गंजापन का शत्रु है और सफेद बालों से भी राहत प्रदान करता है। अपने बालों को मज़बूत करने के लिए और उन्हें एक चमकदार रूप देने के लिए, आंवला रस एवं तिल के तेल का मिश्रण बालों की जड़ों में लगायें।
आंवला एक प्रभावी मस्तिष्क टॉनिक है और स्मृति तेज़ करने में और एकाग्रता को सुधारने में मदद करता है। अपने दिमाग को पोषण देने के लिए इसे कच्चे रूप में खायें।
आंवले के रस में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ने देते हैं। इसलिए नियमित रूप से आंवला जूस पीते रहने से आप लम्बे समय तक जवां दिखाई देते हैं।
इसके सेवन से आपकी स्किन चमकदार बनती हैं। प्रतिदिन आंवले के रस में शहद मिला कर पीने से आपका चेहरा चमकदार बनता हैं और चेहरे से झाइयाँ ख़त्म होने लगती हैं।
{चेतना विकास मिशन)





