अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अनंत सनातन*

Share

दिन बीत जाते हैं
मगर नहीं बीतता
वह लम्हा
जो हमें अपने ईश के समीप ले जाता है।

अवधि बीत जाती है
मगर नहीं बीतता
वह पल
जो हमें जड़ता से
चेतन की ओर सदा के लिए ले जाता है।

समय बीत जाता है
मगर नहीं बीतता
वह क्षण
जो हमें शाश्वत के करीब ले जाता है।

वक़्त बीत जाता है
मगर नहीं बीतता
वो निमिष
जो हमें अविनाशी के निकट ले जाता है।

डॉ.राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश (युवा कवि लेखक)
(हिंदी अध्यापक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें