अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस में कांग्रेस ने 16 में से 8 नगर निगम में महापौर प्रत्याशी फाइनल:इंदौर-भोपाल-जबलपुर में सिंगल नाम

Share

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 16 में से 8 नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बाकी 8 पर घमासान मचने लगा है। पहला विवाद ग्वालियर से सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक सतीश सिरकवार की पत्नी शोभा सिकरवार का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए आया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पत्नी रीमा का नाम आगे कर दिया है। अब इस पर फैसला आज देर रात कमलनाथ खुद करेंगे। संभावना है कि कांग्रेस 9 जून को देर शाम सभी महापौर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

भोपाल से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का नाम तय कर लिया है। इंदौर से विधायक संजय शुक्ला और जबलपुर से जिला अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू को टिकट दिया जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने मंगलवार को कमलनाथ से मुला कात की थी। इस दौरान उन्हें चुनाव की तैयारी करने के निर्देश मिल गए थे।

कमलनाथ ने चुनाव लड़ने के लिए कुछ प्रत्याशियों को फोन करके सूचित किया है। इसमें विभा पटेल का नाम भी शामिल है। विभा ने 1999 ने महापौर का चुनाव लड़ा था और भाजपा की राजो मालवीय को हराया था। 2008 में पार्टी उन्हें गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा चुकी हैं। हालांकि, वे हार गई थीं। पार्टी ने उन्हें मार्च में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उनको समर्थन हासिल है और उनका भोपाल में व्यक्तिगत संपर्क भी बेहतर है।

उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार का नाम भी लगभग तय है। मुरैना में शारदा सोलंकी और अर्चना मालवीय में से एक नाम तय होना है तो रीवा में अजय मिश्रा के नाम पर सहमति बन रही है।

ग्वालियर के लिए भोपाल में बवाल

कांग्रेस ने ग्वालियर में विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार को महापौर पद का चुनाव लड़ाने का मन बनाया था लेकिन एक राय नहीं बन पा रही है। देवेंद्र शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात कर पत्नी को ही टिकट देने के लिए ताल ठोंक दी है। ग्वालियर नगर निगम के लिए प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री मुकेश नायक कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

जबलपुर में अन्नू का नाम आमराय से तय

जबलपुर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू” का नाम आमराय से तय किया गया है। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अन्नू का नाम प्रस्तावित किया था। बताया जाता है कि 30 मई को कमलनाथ ने अन्नू को चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दे दिए थे। इससे पहले कमलनाथ ने पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और विधायक विनय सक्सेना से भी बात की थी।

मुरैना से विधायक की पत्नी सहित दो नाम

मुरैना में प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी की पत्नी शारदा सोलंकी का नाम प्रस्तावित किया है। लेकिन अम्बाह से विधायक कमलेश जाटव ने अपनी पत्नी आरती चौधरी जाटव का नाम आगे बढ़ाकर पेंच फंसा दिया है। इस पर अंतिम फैसला कमलनाथ लेंगे।

खंडवा से लक्ष्मी यादव का नाम

खंडवा और बुरहानपुर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी के लिए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव से नाम मांगे गए थे। उन्होंने खंडवा से लक्ष्मी यादव और बुरहानपुर से पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा का नाम प्रस्तावित किया है। इस पर कमलनाथ की मुहर लगना अभी बाकी है।

लक्ष्मी यादव नगर परिषद छनेरा (नया हरसूद) में अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके पति श्याम यादव किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। वे पहले जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ ही जिला सरकार में विभिन्न समितियों के प्रभारी सदस्य रह चुके हैं।

नगर निगम : कांग्रेस के 16 में से 8 महापौर प्रत्याशी फाइनल

  • भोपाल (ओबीसी महिला) विभा पटेल (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष)
  • इंदौर (अनारक्षित) संजय शुक्ला (विधायक)
  • जबलपुर (अनारक्षित) जगत बहादुर सिंह (जिलाध्यक्ष)
  • बुरहानपुर(अनारक्षित महिला) गौरी दिनेश शर्मा (पूर्व निगम अध्यक्ष)
  • उज्जैन (एससी) महेश परमार (तराना विधायक)
  • सागर (अनारक्षित महिला) निधि जैन (पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी)
  • रीवा (अनारक्षित) अजय मिश्रा (फाइनल)
  • सिंगरौली (अनारक्षित) अरविंद सिंह (फिलहाल कंफर्म नहीं)

यहां फंसा पेंच

  • छिंदवाड़ा (एसटी) विधायक सुनील उईके (कमलनाथ समर्थक)
  • सतना (ओबीसी) देर रात में तय होगा
  • कटनी (अनारक्षित महिला) देर रात में तय होगा
  • रतलाम (ओबीसी) राजीव रावत (संभावित)
  • देवास (अनारक्षित महिला) श्वेता अग्रवाल (संभावित)
  • मुरैना (एससी महिला) शारदा सोलंकी (पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी पत्नी)
  • ग्वालियर (अनारक्षित महिला) शोभा सिकरवार (विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी) इसको लेकर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का विरोध है।
  • खंडवा (ओबीसी महिला) लक्ष्मी यादव (खंडवा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम यादव की पत्नी)

बालाघाट में कुएं में उतरे पांच लोगों की मौत

बालाघाट के बिरसा थाना क्षेत्र में बुधवार को कुएं में सफाई के लिए उतरे पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रोजगार सहायक और उसके दो भाई भी शामिल हैं। ग्राम भूतना के गांव कुंदना में शाम करीब 4 बजे कुछ लोग कुएं की सफाई करने उतरे थे। इनमें भूतना के रोजगार सहायक पुनीत (32) पुत्र लेखराम खुरचंदे, उसके भाई व गांव के अन्य लोग थे। माना जा रहा है कि कुएं में गैस के रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हुई है। सभी घर के कुएं की सफाई के लिए उसमें उतरे थे।

हादसे में गांव के रहने वाले तामेश्वर (20) पुत्र लालजी बिलसरे, पुनीत (32) पुत्र लेखराम खुरचंदे, पन्नू (28) पुत्र लेखराम, मन्नू पुत्र (20) लेखराम खुरचंदे, तीजलाल (28) पुत्र सुखराम मरकाम की मौत हो गई। पालक iq_ मुकुन खुरचंदे निवासी कुदान अचेत हो गया, उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं में जब काफी देर तक हलचल नहीं हुई, तो कुछ लोगों ने उतरकर रस्सी के सहारे सभी को निकाला, तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद यहां चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बैहर विधानसभा के विधायक संजय उईके, पूर्व विधायक भगत नेताम, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसडीएम तन्मय वशिष्ठ शर्मा, तहसीलदार देवंती परते समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुएं में किस गैस के रिसाव से मृत्यु हुई है, इसकी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों के लिए 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

इस कुएं में डूबकर मौत हुई है।

इस कुएं में डूबकर मौत हुई है।

प्रदेश में दो साल बाद होंगे योग दिवस के कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। देश के साथ मध्यप्रदेश में भी आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना की परिस्थितियों के कारण सार्वजनिक योगाभ्यास नहीं हो पाए। अब 2 वर्ष बाद सार्वजनिक स्तर पर योग दिवस के कार्यक्रम होंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के विश्व धरोहर स्थलों और अन्य ऐतिहासिक स्थानों जैसे किलों के प्रांगण व परिसर, सरोवरों और नदियों के किनारे सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम किए जाएं। योग प्रदर्शन के लिए दिव्यांग वर्ग को भी सुविधानुसार समारोह में शामिल करने पर चर्चा हुई।

भोपाल के वन विहार से टाइगर के भागने के मामले में कार्रवाई
भोपाल के वन विहार के बाड़े से टाइगर ‘शौर्य’ के भागने के मामले में मैनेजमेंट ने कार्रवाई की है। जांच के बाद दोषी पाए जाने के कारण रेस्क्यू सेंटर प्रभारी अवनीश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। अन्य दोषी स्थायीकर्मी बाड़ा प्रभारी मांगलिया ताहिर के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

निकाय चुनाव को लेकर 109 अफसरों के ट्रांसफर; सीएमओ, उपायुक्त, राजस्व निरीक्षक भी शामिल

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। निर्वाचन आयोग के आदेश पर सरकार ने पिछले तीन साल से एक जगह डटे अफसरों को इधर से उधर किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के तहत इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सतना, रीवा, जबलपुर समेत कई नगरीय निकायों में 109 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें उपायुक्त, सीएमओ, राजस्व निरीक्षक, समेत अन्य अफसर शामिल हैं।

राज्य सरकार ने बुधवार को 5 आईपीएस के ताबदले किए हैं। 1994 बैच के अफसर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय बालाघाट जोन को अग्निशमन सेवाएं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। 2004 बैच के डीआईजी संजय कुमार को उनकी जगह पदस्थ किया गया है। वहीं, दो एसपी भी बदले गए हैं। शहडोल एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को राजगढ़ जिले की कमान सौंपी है। 2012 बैच के IPS कुमार प्रतीक को शहडोल एसपी बनाया गया है। वहीं, राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा को हटाकर 14वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल ग्वालियर के साथ पीटीएस तिघरा के एसपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा गृह विभाग ने अन्य आदेश जारी कर पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

शिवपुरी में दो सगे भाई तालाब में डूबे, मौत

शिवपुरी जिले के कोलारस में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। मामला कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरौआ का है। यहां सुबह करीब 10 बजे 10 साल का रितिक पुत्र विनोद धाकड़, सगे भाई प्रिंस के साथ नहाने की कहकर घर से निकला था। दोपहर तक नहीं लौटा, तो मां उन्हें खोजने निकली। मां को तालाब में दोनों बच्चों के शव उतराते मिले। मां ने परिवार को अन्य लोगों को बुलाया।

खरगोन में एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों में विवाद, चार लोग हिरासत में लिए

खरगोन में मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। यहां बस स्टैंड क्षेत्र में हादसे के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग इकट्‌ठा हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष का उमा भारती के विधायक भतीजे पर आरोप- प्रत्याशी पर बना रहे नाम वापसी का दबाव

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने उमा भारती के भतीजे BJP विधायक राहुल लोधी पर बड़ा आरोप लगाया है। टीकमगढ़ SP से शिकायत करते हुए उन्होंने कहा- बल्देवगढ़ से जिला पंचायत प्रत्याशी जमुनी बाई पर विधायक नाम वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं। बल्देवगढ़ पुलिस विधायक का साथ दे रही है। प्रत्याशी का घर घेरे हुए हैं। बता दें कि बल्देवगढ़ के वार्ड 8 से उमा भारती की बहू यानी विधायक राहुल लोधी की पत्नी प्रत्याशी हैं।

भोपाल में स्क्रैप कारोबारी का अपहरण

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके से स्क्रैप व्यापारी को दो बदमाशों ने उसी की कार से अगवा कर लिया। आरोपी उसे गोली मारने की धमकी देते हुए मिसरोद इलाके में लेकर पहुंचे। बदमाशों ने 30 लाख रुपए की फिरौती पहुंचाने की मांग कर उसे छोड़ दिया। इसके बाद डरा-सहमा व्यापारी थाने पहुंचा। उसने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना कि व्यापारी के बारे में बदमाशों को पूरी जानकारी थी। वह उसके परिवार के बारे में अच्छे से वाकिफ थे।

पद्मनाभ नगर ऐशबाग इलाके में रहने वाले अंकुर मित्तल की गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह 11 बजे उन्होंने रायसेन रोड आईटीआई तिराहे के पास पान खाने के लिए कार रोकी। इसी बीच उनके पास नकाबपोश दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने मित्तल को धमकाया कि उनके पास पिस्टल है। आरोपियों ने उन्हें कार ड्राइव कर मिसरोद ले जाने के लिए धमकाया। मित्तल कार में उन्हें बैठाकर मिसरोद के लिए चले। मिसरोद में आरोपियों ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। धमकी दी कि पैसा नहीं मिला तो खत्म कर देंगे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले-अलकायदा कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, अलकायदा या कोई भी आतंकी संगठन कायदे में रहे। कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। पीएम मोदी व अमित शाह का नेतृत्व है। नामोनिशान मिट जाएगा, यदि किसी ने देश पर हमला करने की सोची भी तो। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद मुस्लिम खाड़ी देशों ने इस बयान की कड़ी निंदा की। अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने भी भारत को कट्टरपंथ पर लेक्चर दिया। इसी को लेकर गृहमंत्री का बयान सामने आया है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, भाजपा जल्द ही उम्मीदवार घोषित करेगी। भोपाल में दिग्विजय सिंह के समय भी पीछे रहे थे, लेकिन बाद में भाजपा ने पछाड़ दिया था। उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा, एक भी नक्सली प्रदेश की धरती पर कदम ना रखें। नहीं तो जैसा बालाघाट में हश्र हुआ, वैसा ही अमरकंटक में भी होगा। साथ ही मध्यप्रदेश में कोविड के खतरे को लेकर कहा कि सरकार नजर रख रही है। केस बढ़ने नहीं दिए जाएंगे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की।

चुनाव समिति गठन के बाद घोषित होंगे प्रत्याशी
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को इंदौर में कहा कि टिकट वितरण पर कोई बात नहीं की है। इंदौर भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने आए डॉ. मिश्रा ने कहा चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की है। बैठक में चुनाव संचालन समिति बनाई गई है। प्रबंध समिति और समन्वय समिति बनाई गई है। चुनाव समिति के गठन के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। बीजेपी का उम्मीदवार जो भविष्य का इंदौर है। उसकी कल्पना को साकार करने वाला होगा।

पीसीसी चीफ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का इस्तीफा मंजूर

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

रायसेन में डंपर और कार में भिड़ंत, 4 लोगों की मौके पर मौत
रायसेन में हुए रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रायसेन-देवनगर रोड पर आमखेड़ा के पास डंपर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम ड्राइवर मनोहर (40), अनिता ओड (38), साधना (55) और नित्या (4) बताए जा रहे हैं। कमलेश बाई, रामबाई, प्रमोद और सुरजीत घायल हैं। सभी रायसेन के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

डंपर से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

डंपर से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें