अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुश्किल

Share

मुश्किल से तुम आए हो
मुश्किल से हम आए हैं
मोहब्बत नहीं है दो तरफा
फिर भी हम
इश्क अपना आजमाएंगे।

मुश्किल से रास्ता मिला है
मुश्किल से सफर शुरू किया है
हमसफर नहीं है कोई
फिर भी हम
जुनून अपना आजमाएंगे।

मुश्किल से ख्वाब संजोय है
मुश्किल से अधिकारों के लिए जागे है
साथ नहीं देता कोई
फिर भी हम
कर्तव्यनिष्ठा अपनी आजमाएंगे।

मुश्किल से जीतना सीखा है
मुश्किल से हारकर सबक लेना सीखा है
मार्ग नहीं दिखता कोई
फिर भी हम
स्वयं को मार्गद्रष्टा बन आजमायेंगे।

डॉ.राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें