अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नजरअंदाज न करें ​मरे हुए लिवर के साथ जीने के लक्षण*

Share

      डॉ. प्रिया

लिवर शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह खाना पचाने से लेकर कई सारे हॉर्मोन बनाने में मदद करता है। लेकिन इसकी बीमारी के लक्षणों के बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती। 

      लिवर की सेल्स मरने के लक्षण

क्या आप जानते हैं कि केवल लिवर का पास खुद को रिपेयर करने की शक्ति होती है। हेल्दी लाइफस्टाइल और घरेलू उपाय अपनाने से यह फिर से जीने लगता है और खुद को पूरी तरह ठीक कर सकता है। लेकिन शराब, फैट, प्रोसेस्ड फूड, हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से इसकी सेल्स मरने लगती हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि अधिकतर लोग इसकी शुरुआत को नजरअंदाज कर देते हैं।

    अगर आपको ये 07 लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

*1. बेवजह थकान-कमजोरी*

  ​नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन लिवर के मरीजों में थकान रहना सबसे कॉमन है। इसकी वजह से पूरे दिन थकान और कमजोरी का अनुभव रहता है। 99 प्रतिशत लोग इसे स्ट्रेस और बिजी लाइफस्टाइल का संकेत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।

*2. पेट में  दर्द :*

  ​लिवर के खराब होने पर यह लक्षण बहुत दिखता है और लोग इसे आम मानकर ध्यान नहीं देते। लिवर फाउंडेशन के मुताबिक लिवर डिजीज में पेट में दाईं ऊपर की तरफ दर्द होना बेहद आम है। जो धीरे-धीरे गंभीर होता जाता है।

*3.भूख में कमी :*

  भूख कम होना बीमारी की शुरुआत और खतरनाक दोनों की चेतावनी दे सकता है। इसकी वजह से पोषण की कमी आ सकती है और शरीर का वजन तेजी से कम हो सकता है। यह कुपोषण का कारण भी बन सकता है।

*4. पीलिया :*

लिवर बिलिरुबिन नाम के कंपाउंडर को प्रोसेस करता है, लेकिन डैमेज होने पर यह काम नहीं कर पाता है। जिसके बाद यह तत्व खून में बढ़ने लगता है। इसकी वजह से आंख, स्किन, नाखून पीले पड़ सकते हैं।

*5. पेशाब-मल में पीलापन :*

  बिलिरुबिन का जब इस्तेमाल नहीं हो पाता तो यह पेशाब और मल के अंदर पहुंच सकता है। जिसके कारण आपको गहरे पीले रंग का पेशाब या मल त्याग हो सकता है। इन लक्षणों के दिखने पर आपको तुरंत अस्पताल जाकर टेस्ट करवाना चाहिए।

*6. खुजली :*

​लिवर डिजीज के कारण स्किन के नीचे बाइल साल्ट जमा हो सकते हैं। इस जमाव की वजह से त्वचा में तेज खुजली होने लगती है। इसके साथ ड्राई स्किन, रैशेज और रंग में बदलाव जैसी समस्याएं भी दिख सकती हैं।

*7. उल्टी-मल में खून :*

यह लिवर के बेहद खतरनाक लक्षण हैं। यह लिवर के हद से ज्यादा डैमेज होने, सिरोसिस या लिवर कैंसर की वजह से दिखते हैं। इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें