
डॉ. नीलम ज्योति
_अगर आपको वैरिकोज नसों की समस्या है, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। तापमान बढ़ने पर ये आपके दर्द को बढ़ाने के साथ आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।_
वैरिकोज वेन्स (Varicose veins) बढ़ी हुई नसों को कहा जाता है। कोई भी नस वैरिकोज वेन्स हो सकती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें त्वचा के नीचे की नसें फैलने के साथ पतली और तनी हुई हो जाती हैं। नसों का पतला होना भीतर के वाल्वों के फेल होने के कारण होता है, जिस वजह से खून जमा होने लगता है और कई बार नसें सूजी और मुड़ी हुई दिखाई देती है।
_इतना ही नहीं इनका रंग भी नीला पड़ने लगता है। यह आमतौर पर पैरों की नसों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खड़े होने या ज्यादा घूमने-फिरने से आपके निचले शरीर की नसों में दबाव बढ़ जाता है।_
महिलाओं में ये स्थिति बेहद आम है। सभी वयस्कों में से लगभग 25 प्रतिशत के पास वैरिकोज वेन्स होती हैं।
_यदि आपको वैरिकोज वेन्स की समस्या है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। खासतौर से गर्मियों के दिनों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाह होने से दर्द बढ़ सकता है और आपको ज्यादा तकलीफ हो सकती है।_
*वैरिकोज वेन्स के कारण, लक्षण और बचाव :*
वैरिकोज वेन्स को वैरिकोसाइटिस के रूप में भी जाना जाता है। वैरिकोज नसें तब होती हैं, जब नसें बड़ी हो जाती हैं और उनमें खून भर जाता है।
_ऐसा तब होता है जब देहिक श्रम नहीं करने, सेक्स से बिल्कुल बचने, संतुलित खानपान का ध्यान न रखने के कारण खून ठीक तरह से फ्लो नहीं होता। जिस कारण नसें सूज जाती हैं।_ आमतौर पर इससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन ध्यान न दिए जाने की स्थिति में इनमें दर्द हो सकता है।
_जब नसें सूज जाती हैं और बड़ी हो जाती हैं, तो व्यक्ति वैरिकोज नसों से ग्रसित हो सकता है। वेन्स के आसपास की त्वचा के रंग में बदलाव, नसों के आसपास के क्षेत्र में खुजली, लंबे समय तक बैठने या खड़े होने पर दर्द, पैरों में भारीपन और निचले पैरों में सूजन वैरिकोज वेन्स के कुछ लक्षण हैं।_
बिस्तर पर लेटकर और अपने पैरों को तकिए पर रखें। इससे पैरों में ब्लड फ्लो बहुत अच्छी तरह से होगानियमित रूप से स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करें.
_नसों में ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए अपने पैरों की मालिश कर सकते हैं दर्दनाक ऐंठन से बचने के लिए आपको कंप्रेशन स्टॉकिंग पहनने चाहिए._
इससे बचने के लिए पर्याप्त आराम करना जरूरी है. पैर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से करने के लिए खूब पानी पिएं. घंटों तक एक ही जगह बैठने से बचें, इससे पैरों में खून जमा होने के साथ दर्द हो सकता है.
_गर्मियों में जितना हो सके ढीले- ढाले कपड़े पहनें। फिटिंग वाले कपड़े नसों पर एक्स्ट्रा प्रेशर डालते हैं. इस बात का रखें विशेष ध्यान रखें.
_ऊपर बताए गए उपायों को आजमाकर आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है लेकिन अगर आपको गंभीर दर्द हो रहा है या लक्षण बिगड़ते दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। कई गंभीर मामलों में आपको सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है।_
[चेतना विकास मिशन)





