अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सामना

Share

रुख पहाड़ों की तरफ किया
तो समझ आया
जन्नत इस धरा पर भी है।

रुख बादलों की तरफ किया
तो समझ आया
बदमाशी इनमें भी है।

रुख बहती नदी की तरफ किया
तो समझ आया
जीवन का बहाव इनमें भी है।

रुख हरे-भरे खेतों की तरफ किया
तो समझ आया
जीवन का अंश इनमें भी है।

रुख वृक्षों की तरफ किया
तो समझ आया
जीवन की समझदारी इनमें भी है।

रुख डूबती हुई नाव की तरफ गया
तो समझ आया
जीवन का अंतिम पड़ाव इनमें भी है।

डॉ.राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें