अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अनुष्का शर्मा से बिपाशा बसु तक फिल्मों में भूत बनकर छुड़ा चुकी हैं अच्छे-अच्छों के पसीने

Share

बॉलीवुड की कुछ ऐसी हॉरर फिल्में थीं, जिन्होंने डर से ऑडियंस के पसीने छुड़ा दिए थे. ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में खूबसूरत अभिनेत्रियों ने ही डरावने किरदार निभाए हैं. कुछ अभिनेत्रियों ने तो ‘डायन’ और ‘चुड़ैल’ का किरदार बखूबी निभा ऑडियंस को अपने अभिनय का मुरीद बनाया है.आज हम बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों की बात करेंगे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर डरावने रोल निभा ऑडियंस को खूब भयभीत किया है.

अनुष्का शर्मा
सबसे पहले उस एक्ट्रेस की बात करते हैं जिन्होंने एक चुड़ैल का किरदार निभाया था. अनुष्का शर्मा ने 2018 में आई फिल्म ‘परी’ में एक डरावना किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहा गया था. यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ द्वारा ही बनाई गई थी. इससे पहले अनुष्का फिल्म ‘फिल्लौरी’ में भी एक अच्छी चुड़ैल का किरदार निभा चुकी हैं.

ईशा कोप्पिकर
आज फिल्मों की दुनिया से दूर हो चुकीं ईशा कोप्पिकर ने कई साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णा कॉटेज’ में डरावना किरदार निभाया था. इस फिल्म में ईशा के साथ मुख्य भूमिका में सोहेल खान थे. 2004 में आई इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था और इस फिल्म ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी.

मालिनी शर्मा
एक्ट्रेस मालिनी शर्मा को आज भी उनके चुड़ैल के किरदार के लिए याद किया जाता है. 2002 में आई बिपाशा बासु और डीनो मोरिया की फिल्म ‘राज’ में उन्होंने एक भयानक चुड़ैल का किरदार निभाया था. इस फिल्म में इमरान हाशमी और आशुतोष राणा भी अहम किरदार में थे.

करीना कपूर
2012 में आई आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘तलाश’ में करीना कपूर ने एक डायन का किरदार अदा किया था. उनका यह डरावना अंदाज उनकी ऑडियंस को बेहद पसंद आया था.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें