अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘OK’ के प्रयोग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

Share

सुधा सिंह

    _’OK’ का प्रयोग हम सब कबसे करते हैं, कितना करते हैं और कहां-कहां करते हैं कुछ ठीक से कह नहीं सकते। जो कहा जा सकता है वो यही है कि दुनिया के हर कोने में जब भी कोई किसी को OK बोलता है तो सामनेवाला उसका मतलब साफ-साफ समझ जाता है, मगर क्या हम जानते हैं कि जिस शब्द का प्रयोग हम बेतहाशा करते जा रहे हैं उसका इतिहास क्या है?_

         असल में OK की कहानी थोड़ी सी पुरानी है। ये लोकप्रिय शब्द पैदा हुआ उन्नीसवीं सदी में। जगह थी अमेरिका का बोस्टन। वो दौर था जब लेखक आज ही की तरह अपने लेखन से सबको आकर्षित कर लेना चाहते थे। इसी फेर में नए-नए शब्द गढ़ने का कार्यक्रम चल रहा था।

          स्मिथसोनियन पत्रिका के लेख के मुताबिक शब्दों के इतिहास को खोजनेवाले डॉ एलन वाकर रीड का दावा है कि OK शब्द Oll Korrect का लघुरूप है, और ये पहली बार 23 मार्च 1839 में बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट के एक व्यंग्य लेख में दिखा था। वो लेख व्याकरण के बारे में था।

         इसके बाद दूसरे अखबारों ने इसे ठीक वैसे उठाकर मशहूर किया जैसे मेरा ‘नफरती चिंटू’ हुआ। OK का सीधा सा मतलब था- सब ठीक है (इससे मुझे वायरल हुए वीडियो की ‘ठीक है’ वाली लड़की याद आ गई)।

          वैसे उस वक्त OK ही पैदा नहीं हुआ था बल्कि K.Y. जो “know yuse” था, K.G. जो “no go” था O.W. जो “oll wright” था भी पैदा हुए थे, मगर सबसे लंबी उम्र जिसने पाई वो था OK.

      इस शब्द ने प्रसिद्धि तब पाई जब एक राजनीतिक दल ने खुद का नाम OK CLUB रखा, लेकिन ये वाला OK उस Oll Korrect का लघुरूप नहीं था बल्कि अमेरिका के आठवें राष्ट्रपति मार्टिन वेन बरेन के जन्मस्थान Old Kinderhook का शॉर्ट फॉर्म था। ये जगह न्यूयॉर्क में है।

 कहा जाता है कि वो दल अमेरिकियों को यही संदेश देना चाहता था कि सिर्फ Old Kinderhook ही Oll Korrect है। ये भी दिलचस्प है कि तब OK CLUB के प्रतिद्वंद्वियों ने OK शब्द के नए नए मज़ाकिया मतलब भी गढ़े ताकि क्लब वालों को चिढ़ाया जा सके (ठीक वैसे ही जैसे BJP को भारत जलाओ पार्टी कहा गया था)।

        बेचारे बरेन को OK नहीं बचा सका, वो हार गए लेकिन OK ने लोगों का दिल जीत लिया। 1840 के बाद अमेरिकियों की डिक्शनरी में OK ने घर कर लिया। 

      इसके बाद 1844 के साल में टेलीग्राफ आया। उस दौर के लोगों ने जी भर के टाइप करने में OK का प्रयोग किया।

       एलन मैटकाफ ने बाकायदा OK के इतिहास पर किताब लिख डाली। उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे महान शब्द माना।

मैटकाफ ने लिखा कि OK में कोई भावना नहीं है, ये तो बस सीधे-सीधे जानकारी स्वीकरने के लिए गढ़ा गया शब्द है।

    वैसे मैं निजी तौर पर इस बात से सहमत नहीं हूं क्योंकि OK कहने के ढंग पर ही सब निर्भर करता है। ☄️

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें