अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*होम रेमेडी से करें दांत में कीड़ों का सफाया*

Share

 डॉ. श्रेया पाण्डेय 

दांत में कीड़ा लगना काफी आम हो गया है. खासकर बच्चों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है. दांतों की सही देखभाल न करने से कैविटी यानी सड़न हो सकती है, जिसे आमतौर पर लोग दांत में कीड़ा लगना कहते हैं. 

      आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान के कारण दांतों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. खासकर बच्चों में दांत दर्द, दांत में कीड़ा लगना ज्यादा आम हो गया है. बहुत ज्यादा मीठा और शुगरी चीजें दांत खराब होने के सबसे बड़े कारण हैं. 

    यह समस्या तब होती है जब दांतों पर बैक्टीरिया जमा होकर एसिड बनाते हैं, जिससे दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं. हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों से इस समस्या को कम किया जा सकता है.

     आइए जानते हैं तीन प्रभावी उपाय, जो कैविटी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

*1. लौंग का तेल :*

   लौंग में एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

     एक रुई का टुकड़ा लें और उस पर 2-3 बूंद लौंग का तेल लगाएं.

इस रुई को प्रभावित दांत पर रखें और हल्का दबाएं.

इसे कुछ मिनट तक रहने दें और फिर कुल्ला कर लें.

*2. नमक और सरसों का तेल :*

    नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. सरसों का तेल दांतों को पोषण देकर कैविटी को बढ़ने से रोकता है.

     1 चम्मच नमक लें और उसमें 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाएं.

इस मिश्रण को उंगली से प्रभावित दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से मालिश करें.

5 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें.

*3. नीम की पत्तियां ‘*

नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो दांतों की सफाई करके बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं. यह दांत में कीड़ा लगने का सबसे नेचुरल उपाय है.

नीम की 4-5 पत्तियां लें और उन्हें पानी में उबाल लें.

जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो इससे कुल्ला करें.

नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से दांतों की सफाई बनी रहती है.

*कैविटी से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स :*

     रोजाना ब्रश करें और फ्लॉस करें. मीठे और स्टिकी (चिपचिपे) खाने से बचें. दिन में कम से कम दो बार माउथवॉश या गुनगुने पानी से कुल्ला करें. हर 6 महीने में डेंटिस्ट से चेकअप करवाएं.

     अगर दांत में कीड़ा लगने जैसी समस्या हो रही है, तो इन घरेलू उपायों को आजमाकर राहत पाई जा सकती है. हालांकि, अगर कैविटी ज्यादा बढ़ चुकी हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर विकल्प होगा. हेल्दी दांत ही आपकी मुस्कान को बनाए रखते हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें