अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हनीट्रैप कांड :बरखा भटनागर जमानत पर जेल से बाहर आई,श्वेता स्वप्निल और मोनिका पहले आ चुकी हैं बाहर

Share

इंदौर

हनीट्रैप मामले में इंदौर जेल में बंद आरोपी बरखा भटनागर शुक्रवार शाम जिला जेल से रिहा हो गई। बरखा भटनागर को भोपाल पुलिस ने 18 सितंबर 2019 को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया था। बरखा के पति अमित सोनी जिला जेल उन्हें लेने आए थे। बरखा ने मीडिया से चर्चा नहीं की और गाड़ी में बैठकर भोपाल रवाना हो गई।

बरखा का पति अमित सोनी भोपाल में पीएचई में ठेकेदार है। बरखा पर आरोप है कि उसने श्वेता स्वप्निल और मोनिका के साथ मिलकर करोड़ों रुपए के ठेके दिलवाए थे। पुलिस ने उसके घर से लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया था। 18 सितंबर 2019 को गोविंदपुरा भोपाल पुलिस ने बरखा के घर रेड डाली थी।

गुरुवार देर शाम जिला न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर बरखा भटनागर सोनी की जमानत मंजूर की थी । गौरतलब है कि आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन और मोनिका को बुधवार देर शाम सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। मामले में आरोपी मोनिका को पहले ही उज्जैन जेल शिफ्ट किया जा चुका था। अब तक तीन महिला आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन, मोनिका और बरखा भटनागर को जमानत मिल चुकी है। जबकि, श्वेता विजय जैन अभी जेल में ही बंद है।

यह है मामला
सितंबर 2019 में नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने पर शिकायत की थी, कुछ महिलाएं उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर तीन करोड़ रुपए मांग रही हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आरोपी जेल में हैं। इस हनीट्रैप कांड से सियासी भूचाल आ गया था। जांच में कई आईएएस और राजनेताओं के नाम सामने आए थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें