अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*छात्रों को ‘गटर छाप’ जैसे भद्दे बयान देकर फंसी कंगना रनौत कितनी पढ़ी-लिखी हैं?*

Share

जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद कंगना रनौत की तरफ से जेन जी को लेकर दिए बयान की वजह से लोगों में काफी नाराजगी है। इसी के साथ अब उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी बहुत से लोग जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं आपको कि कंगना कितनी पढ़ी-लिखी हैं।

जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जेन-जी को कंगना ने ‘जनरेशन गटर’ कहा और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि यह नई पीढ़ी पढ़ाई में अच्छी नहीं है और जेनरल नॉलेज या शैक्षणिक स्तर पर पिछड़ रही है। हालांकि, कंगना ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। इन सबके बीच कंगना रनौत के खुद के एजुकेशनल क्वलिफिकेशन की चर्चा एक बार फिर से तेज होने लगी है।

हाल ही में NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन पर अपनी बात कंगना ने रखी और जो कुछ कहा, अब उसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। फिल्मों के साथ-साथ कंगना देश की राजनीति का भी अहम हिस्सा हैं। साल 2024 में बीजेपी में शामिल होकर हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सीट जीती। विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं के किए कॉमेंट्स को लेकर जेन जी पर कंगना ने तीखा हमला बोला। इसके बाद से कंगना जेन जी के अलावा सोशल मीडिया पर कई लोगों के निशाने पर हैं।

माता-पिता की चाहत थी कि वो डॉक्टर बनें
23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भाम्बला में एक राजपूत परिवार में जन्मीं कंगना ने चंडीगढ़ के डीएवी मॉडल स्कूल से अपनी स्कूली, सेक्टर 15-A से पढ़ाई पूरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना केवल 12वी पास हैं। शुरुआत में माता-पिता की चाहत थी कि वो डॉक्टर बनें और उनके सपने को पूरा करने का ख्वाब वो देख भी रही थीं। कंगना की मां आशा रनौत खुद एक स्कूल टीचर रही हैं। कंगना ने शिमला के साइंस कॉलेज में दाखिला लिया और अखिल भारतीय प्री-मेडिकल परीक्षा की तैयारी की।

कंगना केमिस्ट्री की परीक्षा में फेल हो गईं
लेकिन ये थोड़ा कठिन था। दरअसल केमिस्ट्री सिर के ऊपर से गुजरने लगा और कंगना केमिस्ट्री की परीक्षा में फेल हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने करियर के बारे में फिर से सोचना पड़ा। हालांकि मेडिकल की पढ़ाई न करने के उनके फैसले के कारण उनके माता-पिता के साथ लगातार झगड़े होते रहे और उनके पिता ने उस प्रफेशन की तैयारी के लिए खर्च देने से इनकार कर दिया जिसे वे लक्ष्यहीन मानते थे। रनौत इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि उन्हें कौन सा करियर चुनना चाहिए। 16 साल की उम्र में कंगना दिल्ली चली गईं और मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने में जुट गईं।

‘एलीट मॉडलिंग’ एजेंसी उनकी खूबसूरती से प्रभावित हुई
‘एलीट मॉडलिंग’ एजेंसी उनकी खूबसूरती से प्रभावित हुई और उन्हें अपने लिए मॉडलिंग करने का सुझाव दिया। कंगना ने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया, लेकिन जल्द ही उन्हें इससे ऊब हो गई और उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया, जहां उन्हें फेमस थिएटर निर्देशक अरविंद गौर से ट्रेनिंग मिली। उन्होंने कथक नृत्य में भी अपनी हुनर को निखारा। कंगना ने फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने चार नैशनल अवॉर्ड, चार फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक पद्म श्री पुरस्कार भी जीते।

कंगना ने कहा था- मैं इन्हें गटर पीढ़ी कहती हूं
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टेक्स्ट शेयर कर ज़ेन जी के कॉमेंट्स को भद्दा और घिनौना कहा था। उन्होंने लिखा था, ‘जनरेशन Z के विरोध प्रदर्शनों के ये वीडियो देखकर घिन आती है। जिस तरह से वे बोलते हैं और जिस तरह की भाषा का वे इस्तेमाल करते हैं, मैंने अपने जीवन में कभी भी हर फ्रेम में एक साथ इतनी घिनौनी और भद्दी चीजें नहीं देखीं।’ उन्होंने कहा था, ‘ये सो कॉल्ड वेस्टर्नाइज्ड भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी है। मैं इन्हें गटर पीढ़ी कहती हूं। इनमें से कुछ के पास व्यवस्था को देने के लिए कुछ भी नहीं है।’ हालांकि, अब कंगना ने इन विवाद के बीच एक और वीडियो किया जारी कर सफाई दी है।

‘बेहूदगी और अमर्यादित आचरण केवल बंद कमरे तक सीमित हो सकता है’
उन्होंने कहा कि समाज में रहने के लिए मर्यादाओं का पालन करना जरूरी है। कंगना ने कहा, ‘बेहूदगी और अमर्यादित आचरण केवल बंद कमरे तक सीमित हो सकता है। समाज या कार्यस्थल पर यदि आप मर्यादा में नहीं रहेंगे, तो आपको वहां से बाहर कर दिया जाएगा और आपका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें