अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अंध श्रद्धा के नाम पर और कितने लोग अयाचित ‘मोक्ष’ प्राप्त करेंगे

Share

जयशंकर गुप्ता 

मन बहुत व्यथित और विचलित है। कुछ आक्रोशित भी। कल, 15 फरवरी, शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की क्षमता से कई गुना प्रयागराज जा रहे लोगों के ट्रेन में घुसने के प्रयास में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई। अनेक लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए। (मृतकों और घायलों की संख्या और अधिक हो सकती है।  शनिवार की सुबह यूपी में मिर्जापुर और प्रयागराज के बीच सड़क दुर्घटना में प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रहे छत्तीसगढ़ के दस तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर कई स्थानों पर और उसके बाद भी हुई भगदड़, सड़क दुर्घटनाओं में भी अनगिनत लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रयागराज में कुंभ, महाकुंभ के नाम पर सत्ता प्रेरित सुनियोजित ढंग से पैदा की गई अंध श्रद्धा के नाम पर और कितने लोग अयाचित ‘मोक्ष’ प्राप्त करेंगे! जिस ढंग पूरे देश में और विदेश में भी मीडिया, सोशल मीडिया और कनफुंकवा तंत्र के जरिए इस महाकुंभ का महात्म्य बताकर लोगों को बुलाया गया, उसके मद्देनजर परिवहन और तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधा आदि के नाम पर इंतजाम नहीं किए जा सके। आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास नहीं किया गया जबकि वीआइपी और अति वीआइपी कल्चर ने बदइंतजामी को और बढ़ाया। अर्ध कुंभ हर छह साल पर और कुंभ (महाकुंभ) हर 12 साल पर प्रयागराज (इलाहाबाद), हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में बारी बारी से लगता है। लेकिन इस बार इसे जिस तरह से राजनीतिक लाभ की गरज से सत्ता दल के आयोजन के रूप में पेश और प्रचारित करने की कोशिशें हुईं, ऐसा पहले शायद कभी नहीं हुआ। तमाम कष्ट झेलते हुए भी लोग प्रयागराज पहुंचने और संगम में डुबकी लगाने के लिए सड़कों, रेल मार्गो और प्रयागराज पहुंच कर भी संघर्षरत हैं। इस क्रम में अनगिनत लोगों की जानें जा रही हैं, अनगिनत लोग अपने परिवार और प्रियजनों से बिछुड़ जा रहे हैं। इन सबके लिए जिम्मेदार कौन! हमारी सरकार तो मौत और घायलों तथा अपनों से बिछुड़े लोगों केआंकड़े छिपाने तथा महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों की अतिरेकी संख्या और महाकुंभ के आयोजन से होने वाले आर्थिक लाभ के आंकड़े बताने में ही लगी है!

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें