अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कैसे मिले सोशल आइसोलेशन से मुक्ति*

Share

     डॉ. प्रिया

  आधुनिक जीवनशैली में अकेलापन और सोशल आइसोलेशन एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अकेलापन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर उतना ही बुरा असर डाल सकता है, जितना धूम्रपान या मोटापा। 

      भारत में, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में, नौकरी, डिजिटल दुनिया और सामाजिक दूरी के कारण लोग अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या अकेलापन वाकई एक बीमारी है? आइए इस लेख में इसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और बचाव के उपायों को विस्तार से समझते हैं।

*अकेलापन क्या है?*

      सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि अकेलापन केवल अकेले रहना नहीं होता है। अकेलापन का असली मतलब है कि सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव की कमी का एहसास होना। यह तब होता है जब व्यक्ति को लगता है कि कोई उसकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है।

        सोशल आइसोलेशन, यानी सामाजिक संपर्क की कमी, इसे और बढ़ाता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजी के अनुसार, अकेलापन तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को बढ़ाता है, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। यह बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों, सभी को प्रभावित कर सकता है।

*मानसिक स्वास्थ्य पर असर*

       अकेलापन अवसाद, चिंता और आत्मविश्वास की कमी का प्रमुख कारण होता है। यह नकारात्मक विचारों को बढ़ाता है और आत्महत्या के विचारों का जोखिम को भी बढ़ा सकता है। लंबे समय तक अकेले रहने वाले लोग मानसिक धुंध (Brain Fog) और स्मृति हानि का शिकार हो सकते हैं। विशेषकर बुजुर्गों में, यह डिमेंशिया के जोखिम को दोगुना करता है। युवाओं में सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग वास्तविक रिश्तों की कमी को और गहराता है, जो अकेलापन का एक प्रमुख कारण है।

*शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव*

    अकेलापन केवल मन तक सीमित नहीं; यह शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। यह रक्तचाप और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारी के जोखिम को बढ़ाता है। अकेलापन से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। अकेलापन से नींद की कमी होने लगती है, जिससे मोटापा भी बढ़ने लगता है।

*बचाव और मुक्ति के उपाय*

     अकेलेपन से बचने के लिए कुछ आसान कदम उठाए जा सकते हैं। दोस्तों और परिवार से नियमित रूप से मिलें और सामुदायिक गतिविधियों, जैसे क्लब या स्वयंसेवी कार्य, में हिस्सा लें ताकि सामाजिक जुड़ाव बढ़े। सोशल मीडिया का उपयोग संतुलित करें। ऑनलाइन दोस्ती के बजाय वास्तविक रिश्तों को प्राथमिकता दें और रोजाना स्क्रीन टाइम सीमित करें। योग, सैर या ग्रुप एक्सरसाइज जैसी शारीरिक गतिविधियां न केवल तनाव कम करती हैं, बल्कि नए लोगों से मिलने का मौका भी देती हैं। 

     अगर अकेलापन अवसाद का रूप ले ले, तो तुरंत मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से सलाह लें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें