अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वो लड़की हूँ

Share

हाँ मैं एक लडक़ी हूँ
हाँ मैं वो ही लडक़ी हूँ
जो अपनी हो तो
चार दीवारी में कैद रखतें हो।
किसी ओर की हो तो
चार दीवारी में भी
नज़रे गड़ाए रखतें हों।

हाँ मैं एक लडक़ी हूँ
हाँ मैं वो ही लडक़ी हूँ
जो अपनी हो तो
घर की इज्जत समझते हो।
किसी ओर की हो तो
सरेआम चार लोगों के बीच
उसकी इज्जत उछालते हो।

हाँ मैं एक लडक़ी हूँ
हाँ मैं वो ही लडक़ी हूँ
जो अपनी हो तो
प्यार,मोहब्बत से दूर रखते हो
किसी ओर की हो तो
मोहब्बत के नाम से उसके
जिस्म की ख्वाहिश करते हो।

राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें