अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अगर आप भी करती हैं ये काम तो घर में आ सकती है दरिद्रता

Share

हर घर में मां और दादी हिदायत देती हैं कि रात को सिंक में गंदे और जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे घर में कंगाली आती है। इसलिए झूठे बर्तनों को सिंक में न छोड़ने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा है। मगर आजकल यह परंपरा बदल गई है। शहरों में रातभर बर्तन सिंक में छोड़े जा रहे हैं, जिन्हें सुबह हाउस हेल्पर आकर साफ करती है।

आप भी ऐसा करती हैं तो पढ़ें एक रिपोर्ट
अमेरिका में हर साल सिर्फ दूषित खाने की वजह से 4.80 करोड़ लोग बीमार पड़ते हैं। एक हालिया सर्वे के मुताबिक अमेरिकी दो-दो दिन तक सिंक में गंदे बर्तन छोड़ देते हैं। कई तो हफ्ते में सिर्फ 3 बार बर्तन धोते हैं। इन्हीं बर्तनों में बैक्टीरिया पनपते हैं, जिनसे खाना दूषित हो जाता है। ऐसे में बीमारी निश्चित है।
आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि गंदे बर्तन सिंक में लंबे समय तक पड़े रहे तो इससे क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं?

सवाल1- गंदे बर्तन सिंक में छोड़ना क्यों गलत है, इससे क्या होता है?
जवाब-
 सिंक में गंदे और जूठे बर्तन छोड़ना न सिर्फ आलस की निशानी है बल्कि इससे कई समस्याएं भी पैदा हो सकती है। जूठे बर्तन ज्यादा देर तक पड़े रहें तो उनमें बचा हुआ खाना सूखने लगता है। इससे जब आप बर्तन धोते हैं तो न सिर्फ ज्यादा समय लगता है बल्कि बर्तन ठीक से साफ भी नहीं हो पाते। इन बर्तनों में इ. कोलाई जैसे कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं। दरअसल गंदगी बैक्टीरिया के रिप्रोडक्शन के लिए बिल्कुल सटीक जगह है। यहां उन्हें बचे खाने से जरूरी न्यूट्रीएंट्स और मोइस्ट एनवायरमेंट मिल जाता है। इसके बाद ये बैक्टीरिया बर्तनों से पूरी किचन में फैल जाते हैं, जिससे खाने की चीजें भी दूषित हो जाती है। इससे कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं।

सवाल2-कितने समय के अंदर बर्तन धो देने चाहिए?
जवाब- 
खाना खाने के बाद बिना आलस किए बर्तन धो देने चाहिए। रातभर बर्तनों को सिंक में छोड़ना अच्छी आदत नहीं है। अगर आप सिर्फ पानी से बर्तन धोकर रख देते हैं तो ध्यान दें कि उसमें जूठा न लगा हो। यह भी याद रखेँ कि जिन बर्तनों को आप लंबे समय तक यूज नहीं करते हैं उन्हें इस्तेमाल करने से पहले भी अच्छी तरह धोना जरूरी है।

सवाल3- किचन में गंदगी से क्या नुकसान हो सकता है?
जवाब- 
किचन एक ऐसी जगह है जहां से सारी बीमारियों को हम तक पहुंचने से रोका जा सकता है। यह भी नहीं भूलें कि किचन से ही सारी बीमारियां फैल भी सकती हैं। किचन की गंदगी पर बैक्टीरिया बहुत आसानी से फैल सकते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती है। बैक्टीरिया खाने को प्रदूषित कर सकता है जिससे हमे फूड पॉइजनिंग के साथ कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। क्रॉकोच और चूहा भी अपना घर बनाएंगे और आपको बीमार करेंगे।

फॉलो करें किचन से जुड़ी ये 10 हाइजीन हैबिट्स

  • किचन कितना भी साफ क्यों न हो, उसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार साफ कपड़े से साफ जरूर करें।
  • खाना बनाने के बाद किचन की शेल्फ और गैस स्टोव को अच्छी तरह पोंछ दें।
  • बाहर से लाई गई फल और सब्जियों को फ्रिज में रखने से पहले धो जरूर लें।
  • जूठे बर्तन ज्यादा देर तक न छोड़ें, सिंक हमेशा साफ-सुथरा रखें।
  • बर्तन पोछने वाले कपड़े को समय-समय पर बदलते रहें। हर रोज उसे गर्म पानी में धोएं।
  • बर्तन धोने वाले ब्रश या स्पॉज को साफ रखें। ध्यान रहे कि उसे ऐसी जगह रखें जहां वह आसानी से सूख जाए।
  • बर्तन धोने के बाद सिंक में बचे हुए खाने के कण भी साफ करें।
  • किचन में खाना और दूध हमेशा ढककर रखें।
  • बर्तनों में लगे रबड़ को भी अच्छी तरह साफ करें।
  • चिपचिपे बिर्तनों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

सवाल4- क्या है किचन इस्तेमाल करने का सही तरीका?
जवाब –
सुनने में यह बात अटपटी लगेगी लेकिन इस ट्रिक को आजमां सकते हैं। रात को आपने किचन साफ कर दिया है। इसके बावजूद सुबह जब पहली बार इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो यह सोचें कि आपके आस-पास सभी चीजें गंदी और दूषित हैं। इनका इस्तेमाल करने से पहले इन्हें साफ करना जरूरी है। इसी तरह किचन का इस्तेमाल करने के बाद बिना आलस उसे साफ जरूर करें। साफ-सफाई में अगर डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह माइल्ड होना चाहिए। बाजार में आजकल कई तरह की लिक्विड और डिसइंफेक्टेंट मिलते हैं, उसे यूज कर सकते हैं।
बर्तन धोते समय ध्यान रहे कि डिशवॉश का इस्तेमाल लिमिट में करें। ज्यादा डिशवॉश इस्तेमाल करते हैं तो वह बर्तनों पर जमा रह जाता है जो खाने के साथ हमारे पेट में जा सकता है। बर्तन धोते समय नल धीमा खोले, तेज धार से बर्तन में लगा साबुन सही तरह से निकल नहीं पाएगा।

सवाल5- गंदे किचन से खाना दूषित कैसे हो सकता है?
जवाब-
 हम पहले भी जिक्र कर चुके हैं कि गंदे किचन में बैक्टीरिया पनपता है। यह आसानी से हमारे खाने तक भी पहुंच सकता है। इससे खाना दूषित हो जाता है। इसी तरह अगर किचन सिंक की सफाई जूठे बर्तन धोने के बाद नहीं करेंगे तब भी बैक्टीरिया हमारे खाने तक पहुंच सकता है।

सवाल 6- आखिर क्यों छोड़े जाते हैं सिंक में गंदे बर्तन?
जवाब- 
सिंक में लंबे समय तक गंदे बर्तन छोड़ने की सबसे बड़ा कारण आलस है। कुछ लोग समय के अभाव में भी ऐसा करते हैं। खासतौर से अगर वे कामकाजी हैं तब लगता है कि अभी रेस्ट कर लेते हैं, सुबह जल्दी उठकर साफ कर लेंगे।
लोगों का कहना है कि रात के खाने से पहले ही हाउस हेल्प चले जाते है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि काम वाली बाई एक समय सुबह ही आती है। इस वजह से बर्तन पूरी रात सिंक में गंदे पड़े रहते हैं।

सवाल7- मेरा भी सवाल यही है कि समय की कमी हो तो क्या करें?
जवाब-
 समय की कमी है लेकिन बर्तन सिंक में नहीं छोड़ना चाहती तो उन्हें साफ पानी से धो दें। इसके बाद उनपर डिशवॉश लिक्विड डालकर छोड़ सकती हैं। इससे बर्तनों में बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम हो जाएगी। इसके अलावा कोशिश करें कि बर्तन से सारा जूठा हटाकर गर्म पानी से एक बार धोकर एक टब में रख दें। इसके बाद सिंक अच्छी तरह से साफ कर सूखा दें।

सवाल8- ज्योतिषशास्त्र में भी सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने को लेकर गलत कहा गया है, कहते हैं कि कंगाली और दलिद्रता आती है, कितनी सच्चाई है?
जवाब-
 ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किचन में रात-भर गंदे बर्तन छोड़ने से राहू-केतू का गलत असर पड़ता है। इससे घर में कंगाली आती है। किचन में चूल्हा गंदा छोड़ने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। बचे हुए खाने को किचन शेल्फ पर छोड़ने से ग्रहों पर खराब असर पड़ता है। किचन के सामने चप्पल उतारना और बिना नहाए खाना बनाना भी अशुभ माना जाता है।

चलते-चलते

हफ्ते में एक दिन सिंक को साफ इस तरह से करें

  • ½ कप बेकिंग सोडा और ¼ कप नमक सिंक में डालें।
  • 1 कप सफेद सिरके के साथ इसे साफ करें।
  • 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसे बाहर निकालने के लिए कम से कम एक लीटर उबलता पानी डालें।

किचन के लिए वास्तु के 2 टिप्स

  • बर्तन स्टैंड जहां लगा है वहां पर सुंदर फल या फूल की तस्वीर लगाएं।इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। परिवार के लोगों कह हेल्थ अच्छी रहती है।
  • किचन में माता अन्नपूर्णा की एक सुंदर तस्वीर लगाएं। इसे पूर्व दिशा में लगाएं। उस फोटो पर चंदन की माला चढ़ाएं। घर में पैसे की कमी नहीं होती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें