अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नसों में गैस भरना, जानिए कारण और समाधान*

Share

       डॉ. प्रिया

कई बार हम शरीर में होने वाले दर्द को किसी बड़ी बीमारी का संकेत मान लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ गैस बनने की वजह से भी नसों में दर्द हो सकता है? यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है. 

    गैस अगर नसों के पास दबाव बनाती है, तो शरीर के अलग अलग हिस्सों में दर्द महसूस होने लगता है. खासकर पीठ, गर्दन, सिर और कंधों में यह असर साफ दिखता है.

ये हैं नसों में गैस भरने के प्रमुख कारण :

*1. पाचन विकार :*

 जब खाना पूरी तरह से नहीं पचता, तो आंतों में गैस बनने लगती है. यह गैस अगर ज्यादा हो जाए, तो वह नसों के पास दबाव बनाती है. इससे नसें खिंचने लगती हैं और शरीर में दर्द महसूस होता है. यह दर्द लगातार बना रह सकता है और शरीर के अलग अलग हिस्सों में घूमता है.

*2. खराब खानपान :*

    बहुत ज्यादा तला भुना खाना, बाहर का फूड, कोल्ड ड्रिंक या देर रात खाना खाने की आदत भी गैस बनने की एक बड़ी वजह है. ये चीजें पाचन को नुकसान पहुंचाती हैं और गैस का स्तर बढ़ा देती हैं. इससे गैस नसों में फंस जाती है और दर्द होने लगता है, जो कई बार सहन करना मुश्किल हो जाता है.

*3. कम चलना फिरना :*

 अगर आप पूरे दिन एक ही जगह बैठे रहते हैं और शरीर की हलचल बहुत कम है, तो इसका असर सीधा पाचन पर पड़ता है. शरीर की हरकत कम होने से खाना सही से नहीं पचता और गैस बनने लगती है. यह गैस नसों में दबाव बनाती है जिससे शरीर में दर्द महसूस होता है.

*4. स्ट्रेस और चिंता :*

    स्ट्रेस का सीधा असर पेट और दिमाग दोनों पर होता है. जब आप लगातार चिंता में रहते हैं, तो पेट में गैस बनने की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. इससे नसों में जकड़न, भारीपन और दर्द होने लगता है. यह दर्द कभी गर्दन में, कभी पीठ में या कभी सिर में भी महसूस हो सकता है.

*5. आंतों में बैक्टीरियल असंतुलन :*

    आंतों में कुछ अच्छे और कुछ नुकसान करने वाले बैक्टीरिया होते हैं. जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तो गैस बनने लगती है. यह गैस नसों के आसपास जमा होकर दर्द पैदा करती है. कई बार इस वजह से सूजन जैसा भी महसूस होता है.

*बचाव ऐसे करें :*

~हमेशा हल्का और घर का बना खाना खाएं.

~ खाने के 30 मिनट आगे-पीछे पानी या कुछ और नहीं पीयें.

 ~ हर दिन थोड़ा वॉक करें या योगा करें.

~स्ट्रेस को खुद पर हावी न होने दें.

~  पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

 ~खाने के तुरंत बाद न लेटें.

~ भोजन के तीन-चार घंटे बाद ही सेक्स करें

  अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो गैस से होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है और नसों में दबाव कम किया जा सकता है. (चेतना विकास मिशन).

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें