अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*अलग-अलग देशों के सर्वोच्च पद पर पहुंचे 70 से ज्यादा भारतीय*

Share

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। 42 साल के सुनक ने मंगलवार को शपथ लेंगे। सुनक पहले अश्वेत, पहले हिन्दू और पहले भारतवंशी के रूप में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभालेंगे। ऋषि के दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। ऋषि की पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारतीय हैं। अक्षता के पिता एन नारायणमूर्ति देश के बड़े उद्योगपति हैं। आईटी कंपनी इंफोसिस की स्थापना नारायणमूर्ति ही की थी।

अलग-अलग देशों के सर्वोच्च पद पर पहुंचे 70 से ज्यादा भारतीय
ऋषि सुनक की तरह 70 से ज्यादा भारतीय मूल के नेता हैं, जिन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों के सर्वोच्च पदों को हासिल किया है। सबसे ज्यादा नौ बार मॉरिशस में भारतीय मूल के नेताओं ने राष्ट्रपति या फिर प्रधानमंत्री का पद संभाला है। इनमें सर शिवसागर रामगुलाम सबसे पहले हैं। शिवसागर 14 साल तक मॉरिशस के प्रधानमंत्री रहे। इनके पिता भारतीय थे और कुशवाहा समाज से आते थे। 1968 से 1982 तक शिवसागर मॉरिशस के प्रधानमंत्री रहे। इनके अलावा अनिरुद्ध जगन्नाथ पहले मॉरिशस के प्रधानमंत्री और बाद में राष्ट्रपति रहे। वीरासामी रिंगादू, कसम उतीम, नवीन रामगुलाम कुशवाहा, कैलाश पुरयाग, अमीना गुरीब-फकीम, प्रविंद जगन्नाथ, पृथ्वीराज सिंह रूपुन भी मॉरिशस के प्रधानमंत्री या फिर राष्ट्रपति रह चुके हैं

ये नेता भी अलग-अलग देशों के सर्वोच्च पद तक पहुंचे

नेतादेश  पद
अल्फ्रेडो नोब्रे दा कोस्टा  पुर्तगाल प्रधानमंत्री (1978)
महातिर मोहम्मद  मलेशियाप्रधानमंत्री (1981-2003, 2018-2020)
देवन नायर सिंगापुरराष्ट्रपति (1981-1985)
फ्रेड रामदत्त मिसिरसूरीनामराष्ट्रपति (1982-1988)
लियाकत अली इरॉल अलीबक्स सूरीनाम प्रधानमंत्री (1983-1984)
प्रीतप राधाकृष्णनन  सूरीनाम प्रधानमंत्री (1986-1987)
नूर हसनअलीत्रिनिदाद और टोबैगोराष्ट्रपति (1987-1997)
रामसेवक शंकर सूरीनामराष्ट्रपति (1988-1990)
छेदी जगन  गुयाना  राष्ट्रपति (1992-1997)
बासदेव पांडेयत्रिनिदाद और टोबैगोप्रधानमंत्री (1995-2001)
महेंद्र चौधरीफिजीप्रधानमंत्री (1999-2000)
भारत जगदेवगुयानाराष्ट्रपति (1999-2011)
एसआर नाथन  सिंगापुरराष्ट्रपति (1999-2011)
कमला प्रसाद विश्वेसरत्रिनिदाद और टोबैगो प्रधानमंत्री (2010-2015)
डोनाल्ड रामोतारगुयानाराष्ट्रपति (2011-2015)
लियो वराडकरआयरलैंड  प्रधानमंत्री (2017-2020)
Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

हलीमा याकूब

अभी भी अलग-अलग राष्ट्र के मुखिया हैं ये भारतीय मूल के नेता

1. हलीमा याकूब: सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा भारतीय मूल की हैं। इनका जन्म सिंगापुर में ही हुआ है। इनके पिता भारतीय और माता मलेशियन थीं। हलीमा के पिता वॉचमैन थे। जब हलीमा आठ साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद वह अपनी मां के साथ सिंगापुर की सड़कों पर स्ट्रीट फूड बेचा करती थीं।

Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पुर्तगाल के पीएम पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो।

2. एंटोनियो कास्टा: पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो भी भारतीय मूल के हैं। 61 साल के एंटोनियो ने 2015 में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। एंटोनिया के पिता का जन्म गोवा में हुआ था।  

Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

पीएम मोदी के साथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद

3. प्रविंद जुगन्नाथ : मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद भी भारतीय मूल के हैं। जगन्नाथ का जन्म हिंदू अहीर परिवार में हुआ है। इनके पिता भारतीय थे। जगन्नाथ ने यूनिवर्सिटी ऑफ बरकिंघम से लॉ की पढ़ाई की है। 2017 से वह मॉरिशस के प्रधानमंत्री हैं। इसी साल अगस्त में प्रविंद जगन्नाथ वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे।

Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

पूजा करते मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन

4. पृथ्वीराज रूपन : मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन भी भारतीय मूल के हैं। रूपन 2019 से मॉरिशस के राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म 24 मई 1959 को मॉरिशस के एक भारतीय आर्य समाजी हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल लंकाशायर से इंटरनेशनल बिजनेस लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। 

Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद उर्फ चान संतोखी

5. चंद्रिका प्रसाद उर्फ चान संतोखी : सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद उर्फ चान संतोखी भी भारतीय मूल के हैं। चंद्रिका पुलिस अधिकारी से राजनेता बने हैं। 63 साल के चंद्रिकाप्रसाद का जन्म 3 फरवरी 1959 को भारतीय-सूनीनामीज हिंदू परिवार में हुआ था। 19वीं सदी की शुरुआत में संतोखी के दादा को अंग्रेज बिहार से मजदूर के रूप में सूरीनाम ले गए थे। 

Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

गुयाना के मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली

6. इरफान अली : गुयाना के मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं। गुयाना की आठ लाख की आबादी में से करीब आधे भारतीय मूल के लोग हैं। अली का जन्म 25 अप्रैल 1980 को गुयाना में एक भारतीय-गायनीज मुस्लिम परिवार में हुआ था। अली ने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टइंडीज से अर्बन और रीजनल प्लानिंग में डॉक्टरेक्ट की डिग्री हासिल की है।  

Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

सेशेल्स के राष्ट्रपति रामखेलावन

7. वेवल रामखेलावन: सेशेल्स के राष्ट्रपति रामखेलावन भी भारतीय मूल के हैं। रामखेलावन के दादा बिहार के रहने वाले थे। रामखेलावन के पिता मेटल का काम करते थे, जबकि मां शिक्षिका थीं। रामखेलावन का जन्म 15 मार्च 1961 में हुआ था।  

Indian origin Leaders who got highest post of many countries Globally List

कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी

8.  कमला हैरिस: कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से आने वाली कमला अमेरिकी इतिहास में उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला और इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की भी पहली महिला हैं। कमला हैरिस हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ लॉ से ग्रैजुएट हैं। 57 वर्षीय हैरिस की जड़ें भारत के तमिलनाडु राज्य से जुड़ी हैं। उनकी मां श्यामला गोपालन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। कमला के पिता जमैका-अमेरिका मूल के डोनाल्ड जे हैरिस थे।  । 

ऋषि सुनक के अलावा ये भारतीय नेता विश्वभर में हायर रैंक पर दे चुके हैं अपनी सेवाएं

  • कमला हैरिसकमला हैरिस
  • कमला देवी हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया में भारतीय और जमैका के माता-पिता के घर हुआ था। वह डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य हैं और 2017 से 2021 तक वे कैलिफोर्निया के लिए सीनेटर थीं। उन्होंने 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम किया।
  • ​मोहम्मद इरफ़ान अलीमोहम्मद इरफ़ान अली
  • मोहम्मद इरफ़ान अली का जन्म 2 अगस्त 2020 को वेस्ट कोस्ट डिमरारा के लियोनोरा में एक मुस्लिम इंडो-गुयाना परिवार में हुआ था। वह गुयाना के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति और नूर हसनाली के बाद अमेरिका में दूसरे मुस्लिम राष्ट्राध्यक्ष भी हैं।
  • चान संतोखी चंद्रिकापरसाडी चान संतोखी 2020 से सूरीनाम के नौवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह निर्विरोध चुनाव के माध्यम से चुने गए थे। संतोखी का जन्म सूरीनाम के लेलीडॉर्प में एक इंडो-सूरीनामी हिंदू परिवार में हुआ था।
  • एंटोनियो कोस्टाएंटोनियो कोस्टा
  • एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा जीसीआईएच 2015 से पुर्तगाल के प्रधान मंत्री हैं और देश के 119 वें पीएम हैं। एंटोनियो हाफ इंडियन और हाफ पुर्तगाली हैं।
  • लियो वराडकरलियो वराडकर
  • लियो एरिक वराडकर जून 2020 से आयरलैंड में ट्यूनिस्ट और उद्यम, व्यापार और रोजगार मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। डबलिन में जन्मे वराडकर के पिता अशोक थे जो मुंबई में पैदा हुए थे और बाद में यूके और मिरियम चले गए।
  • प्रविन्द जुगनाथ
  • प्रविन्द जुगनाथ
  • प्रविन्द जुगनाथ मॉरीशस के एक राजनेता हैं जो 2017 से प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भारत के उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले प्रविन्द कुमार जगन्नाथ का जन्म एक हिंदी परिवार में हुआ था। वे 2003 से उग्रवादी समाजवादी आंदोलन के नाता के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें