अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*जानें चूहे भगाने का तरीका* 

Share

        रिया यादव

क्या आप अपने घर में चूहों की समस्या से परेशान हैं, यहां से वहाँ दौड़ते चूहे डरा के साथ नुकसान भी कर रहे हैं। दरअसल ये छोटे जीव न केवल गंदगी फैलाते हैं बल्कि बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

      वैसे तो बाजार में कई तरह के चूहे मारने वाले प्रॉडक्ट मिलते हैं, लेकिन केमिकल का इस्तेमाल करना हर कोई नहीं चाहता।

       अब अगर आप एक प्राकृतिक और कम-जहरीला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो एक घरेलू उपाय आपके लिए मददगार हो सकता है। योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने चूहे भगाने का पुराने जमाने का तरीका बताया है। अच्छी बात है कि इसके लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है, ये एक सस्ता और असरदार तरीका है।

जरूरी सामग्री :

एक गिलास पानी

2 चम्मच पुदीने का रस

2 चम्मच वाइट विनेगर

एक चम्मच नींबू का रस

एक स्प्रे बोतल ​

नोट- लिक्विड ज्यादा मात्रा में बनाना है तो इन्हीें सामाग्री का दोगुना इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको एक गिलास पानी में एक नींबू को निचोड़ देना है, जिसका रस एक चम्मच के बराबर होगा ही। अब इसी में पुदीने का रस और सिरका भी डाल देना है। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने से आपका चूहे भगाने का लिक्विड तैयार हो जाएगा। अब इस लिक्विड को एक स्प्रे बोतल में भर लीजिए।

       ​चूहों को हमेशा के लिए घर से भगाने के लिए इस लिक्विड का उन सभी जगहों पर छिड़काव करें जहां आपको चूहे दिखते हैं। जैसे कि रसोई के कोने, अलमारियों के पीछे, कूड़ेदान के आसपास, दीवारों में दरारें, और ऐसी ही अन्य जगह जहां चूहे छिप सकते हैं या गुजर सकते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस उपाय को कुछ दिनों तक नियमित रूप से दिन में एक या दो बार रिपीट कर सकते हैं।

 पुदीना, सिरका और नींबू की तीखी और तेज गंध चूहों को असहज करती है और उन्हें उस क्षेत्र से दूर रहने के लिए मजबूर करती है। जब चूहे अपनी सूंघने की शक्ति का उपयोग करके भोजन ढूंढते हैं तब और ये तेज गंध उनका घर में रहना ही मुश्किल कर देती है। इसलिए वो इस गंध से दूर रहना भी पसंद करते हैं।

*इन बातों का भी रखें ध्यान :*

कोई भी उपाय तभी प्रभावी होगा जब घर की सफाई पर फोकस करेंगे। भोजन के टुकड़े, खुला हुआ खाना और कूड़ा-करकट चूहों को अट्रैक्ट करता है।

    सुनिश्चित करें कि आपके घर में चूहों के दाखिल होने के सभी संभावित रास्ते, जैसे कि दरारें, छेद या खुले पाइप, बंद कर दिए जाएं।

   प्राकृतिक उपाय तुरंत परिणाम नहीं दिखाते हैं, आपको धैर्य रखने और नियमित रूप से इसका उपयोग करने की जरूरत होगी।​

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें