आज के समय में कोई भी कोर्स करने से पहले स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ी चिंता होती है कि प्लेसमेंट कैसे होगा। लेकिन सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट कोई चिंता की बात नहीं है। 35 लाख तक के उच्चतम पैकेज के साथ 200 से ज्यादा नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां सेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट के कई अवसर प्रदान करती हैं।
पैशन से प्रोफेशन तक सेज यूनिवर्सिटी
सेज यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के पैशन से प्रोफेशन तक की यात्रा में हर कदम पर उनका सहयोग करती है। सेज यूनिवर्सिटी में कोर्स पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को टॉप कंपनीज में इंटरव्यू का अवसर मिलता है। टीसीएस, आईबीएम, कैपजेमिनी, ट्यूडिप, सिस्टमैट्रिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, स्मार्ट डेटा,एपाल्टो इलेक्ट्रॉनिक्स, वालमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अडानी समूह जैसी देश और दुनिया की कई मल्टीनेशनल कंपनियां कैम्पस सिलेक्शन के लिए सेज यूनिवर्सिटी में आती हैं।
यही नहीं सेज यूनिवर्सिटी का गूगल, एपल, मैनेज, टाटा मोटर्स, आई लीड और एचसीएल जैसे 150 से ज्यादा संस्थानों के साथ टाई-अप है जिसके माध्यम से स्टूडेट्स को तेजी से बदलते बिजनेस वर्ल्ड में अपना करियर चुनने में मार्गदर्शन मिलता है।
सेज यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट और ट्रेनिंग के लिए एक क्वालिफाइड टीम है जो उन्हें अपने स्किल को निखारने और इंटरव्यू क्रैक करने के लिए मार्गदर्शन देती है। अभी तक सेज ग्रुप के 35,000 से भी ज्यादा स्टूडेंट्स विभिन्न कंपनियों में सिलेक्ट हो चुके हैं।
आज के समय में, एक अच्छे संस्थान से उच्चतम शिक्षा प्राप्त करना छात्रों को एक अच्छे और टिकाऊ रोजगार की संभावना देता है। सेज यूनिवर्सिटी इंदौर, छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा के साथ ही करियर में अच्छा मुकाम हासिल करने के अवसर प्रदान करती है, ताकि वे अपना मजबूत भविष्य बना सकें। यहां छात्रों को आधुनिक समय की डिमांड के मुताबिक विशेषज्ञता हासिल करने की उनकी तैयारी में भी मदद की जाती है। विश्वविद्यालय की योग्य फैकल्टी इंडस्ट्री के मुताबिक विशेषज्ञता और व्यावसायिक अनुभव से संपन्न है।

सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के स्टूडेंट्स ने उच्चतम पैकेज के साथ करियर में स्वर्णिम मुकाम हासिल किया है, जिससे यह साबित हो रहा है कि इस विश्वविद्यालय में शिक्षा का मानक बहुत ऊंचा है। सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर ने अपने प्रयासों और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से छात्रों को व्यापक प्लेसमेंट संभावनाएं प्रदान की हैं। यहां के छात्रों को देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के अद्वितीय मौके मिलते हैं।
यहां के स्टूडेंट्स को सिखाए गए स्किल उन्हें न केवल अच्छी नौकरी देते हैं, बल्कि उनके करियर को सशक्त बनाने में भी मदद करते हैं। सेज यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एक सक्षम और व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है, जिससे वे संबंधित कंपनियों के साथ संपर्क कर सकते हैं और रोजगार के अवसरों को ढूंढ़ सकते हैं।
सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर के छात्रों की सफलता का यह उदाहरण साबित करता है कि सेज यूनिवर्सिटी के आधुनिक पाठ्यक्रम, अभियांत्रिकी और प्रशिक्षण कार्यक्रम सही दिशा में चल रहे हैं। यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम गुणवत्ता की कसौटी पर खरे हैं जो अन्य विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ देते हैं।
दुनियाभर के देशों के स्टूडेंट्स की स्टडी के लिए प्राथमिकता है सेज यूनिवर्सिटी
दुनियाभर के स्टूडेंट्स सेज युनिवर्सिटी में पढ़ने आते हैं। इंडस्ट्री की डिमांड पर आधारित विशेष रूप से तैयार करिकुलम और स्मार्ट एजुकेशन स्ट्रेटेजी स्टूडेंट्स को देश और दुनिया की टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाने में मददगार साबित होते हैं। सेज यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाते हैं। इसलिए, हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर छात्रों को उनके भविष्य के लिए सशक्त बनाने का माध्यम है।
यहां के शिक्षार्थी हमारे देश की आगामी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर की नवीनतम उपलब्धियों के लिए हम सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।






