अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुकेश अंबानी के बेहद भरोसेमंद मनोज मोदी:मिला 1500 करोड़ का गिफ्ट

Share

नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरपर्सन हैं। यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका मार्केट कैप 19,63,000 करोड़ रुपये का है। मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 9,66,142 करोड़ रुपये है। उन्होंने काफी समय से सबसे अमीर भारतीयों की सूची में अपना स्थान बनाए रखा है। उनकी दूरदर्शी सोच, जोखिम उठाने की क्षमता और मजबूत व्यावसायिक कौशल के लिए अक्सर उनकी प्रशंसा की जाती है। रिलायंस ग्रुप का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला है। इसे चलाने में उनके परिवार के सदस्‍यों के साथ कुछ खास लोग भी शामिल हैं। इन्‍हीं में से एक हैं मनोज मोदी। उन्‍हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड कहा जाता है।

रिलायंस ग्रुप की कई सहायक कंपनियों की देखरेख उनके करीबी सहयोगी और परिवार के सदस्य करते हैं। इनमें नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, आनंद जैन शामिल हैं। मुकेश अंबानी के ऐसे ही एक और बेहद भरोसेमंद मनोज मोदी हैं। मुकेश अंबानी ने अपने इस भरोसेमंद सहयोगी को एंटीलिया के पास एक 22 स्‍टोरी बिल्डिंग भी गिफ्ट की है। इस बिल्डिंग की अनुमानित कीमत 1500 करोड़ रुपये है। मनोज मोदी अभी रिलायंस रिटेल लिमिटेड और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड में डायरेक्‍टर के रूप में काम करते हैं।

बेहतरीन सौदों में मदद की

मुकेश अंबानी पिछले कुछ सालों में डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। उनके सहायक मनोज मोदी ने उन्हें कुछ बेहतरीन सौदे करने में मदद की है। मनोज मोदी स्टार्टअप्स से डील करने में अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत को हैंडल करना पसंद करते हैं। मोदी करीब 40 सालों से अंबानी परिवार से जुड़े हुए हैं। मनोज मोदी मुंबई में यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में मुकेश अंबानी के बैचमेट थे। मनोज मोदी 1980 के दशक में रिलायंस से जुड़े थे। तब मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ऑयल और पेट्रोकेमिकल्स की दिग्गज कंपनी का निर्माण कर रहे थे।

असान नहीं है सौदेबाजी कर पाना

मनोज मोदी से सौदेबाजी करना आसान नहीं है। उन्होंने मुकेश अंबानी की संपत्ति में कई अरब डॉलर जोड़कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मनोज मोदी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। उनके निजी जीवन के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है।

अमित शुक्‍ला

अमित शुक्‍ला

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें